फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Threatened to Bomb CMO While Drunk, Police Traced Location and Arrested Accused; Interrogation Un

शराब के नशे में CMO को बम से उड़ाने की धमकी: जयपुर पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को दबोचा, अब हो रही पूछताछ

Wed, 19 Aug 2026 08:08 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Wed, 19 Aug 2026 08:08 AM IST
सार

जयपुर में मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले 39 वर्षीय लाला कोठारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी ने शराब के नशे में डायल 112 पर फर्जी सूचना दी।

विज्ञापन
Jaipur News: Threatened to Bomb CMO While Drunk, Police Traced Location and Arrested Accused; Interrogation Un
शराब के नशे में दी सीएमओ को उड़ाने की धमकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में जयपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस कंट्रोल रूम (PCR) जयपुर के डायल 112 नंबर पर फोन कर मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजऋषि राज ने बताया कि 18 अगस्त की सुबह करीब 9:30 बजे PCR जयपुर के डायल 112 पर मोबाइल नंबर से एक व्यक्ति ने फोन किया और मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।

विज्ञापन

मोबाइल लोकेशन ट्रेस करके हिरासत में लिया
PCR में तैनात सहायक उपनिरीक्षक अमर सिंह की रिपोर्ट पर विधायकपुरी थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी की खोजबीन शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए संदिग्ध व्यक्ति की तलाश के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ललित किशोर शर्मा के सुपरविजन और सहायक पुलिस आयुक्त अशोक नगर आदित्य पुनिया के निर्देशन में टीम गठित की गई विधायकपुरी थानाधिकारी महेश शर्मा के निर्देशन में पुलिस टीम ने धमकी देने वाले मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की। लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपी को जयपुर के प्रताप नगर इलाके से पकड़ लिया।

विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान: खाद की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, अब न कतार में लगना होगा न बिचौलियों के चक्कर काटने पड़ेंगे, जानें तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब के नशे में किया था फोन
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने शराब के नशे में PCR जयपुर के डायल 112 नंबर पर फोन किया था और मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की झूठी सूचना दे दी। पुलिस आरोपी से इस संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लाला कोठारी (39) पुत्र खेमराज कोठारी, निवासी देवली, थाना चौथ का बरवाड़ा, जिला सवाई माधोपुर के रूप में हुई है। वर्तमान में वह जयपुर के प्रताप नगर क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और धमकी देने के पीछे उसकी मंशा तथा पूरे घटनाक्रम के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed