फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   SSC issued permit letter for Abhishek Bachchan

नौकरी की तलाश में अभिषेक बच्चन, SSC ने जारी किया एडमिट कार्ड!

Wed, 03 May 2017 07:53 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 03 May 2017 07:53 AM IST
विज्ञापन
SSC issued permit letter for Abhishek Bachchan
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला
सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन के बेटे और ऐश्वर्या के पति अभिषेक बच्चन भी नौकरी की तलाश में है, शायद यही वजह है कि वे एसएससी का एग्जाम देने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये हम नहीं कह रहे, यह कहना है कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से जारी किए गए परमिशन लेटर का, जो ऐश्वर्या के पति अभिषेक बच्चन यानी जूनियर बच्चन के नाम से जारी किया गया। मजेदार बात यह है कि अभिषेक का एग्जाम सेंटर राजस्थान की राजधानी जयपुर में दिया गया। दरअसल, कर्मचारी चयन आयोग की ओर से मल्टि टास्किंग नॉन टैक्निकल स्टॉफ के पहले चरण की परीक्षा रविवार को आयोजित की गई।
विज्ञापन


इस परीक्षा के लिए किए गए आवेदन में एक आवेदन बड़ा खास था। परीक्षा के लिए किसी व्यक्ति ने मजाक मजाक में ही सही पर अभिषेक बच्चन का आवेदन भी भर दिया। इस पर अभिषेक की तस्वीर लगाई गई। आवेदन किए जाने के बाद आयोग ने स्क्रूटनी में इसे नजरअंदाज करते हुए परमिशन लैटर भी जारी कर दिया। इस परमिशन लैटर में अभिषेक का एग्जाम सेंटर योजना भवन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो भी नहीं पकड़ पाया आयोग

SSC issued permit letter for Abhishek Bachchan
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला
बात यहीं खत्म नहीं होती, उन्हें 2405283611 रोल नंबर अलोट किया गया। परमिशन लेटर में अभिषेक की डेट ऑफ बर्थ 1 जनवरी 1995 लिखाई गई। उनका पता 69 ट्रिपल एक्स कॉलोनी जयपुर, लातूर महाराष्ट्र बताया गया। इसमें अभिषेक का जेंडर भी फीमेल लिख दिया गया। आयोग की चूक इसलिए गंभीर मानी जा रही है कि अभिषेक की तस्वीर लगाई गई थी, लेकिन स्क्रूटनी में वो पकड़ में ही नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed