Amarnath Yatra: भक्तों को मिलेगा डोसे-टिक्की और गोलगप्पे का स्वाद, 3 जुलाई से शुरू हो रही है यात्रा
अमरनाथ यात्रा के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के लंगर संगठनों ने मेन्यू तैयार किया है। ज्यादातर 21 को गंतव्य पर पहुंच जाएंगे। इसके बाद टेंट लगाकर एक तारीख से सेवा शुरू करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीन जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के लंगर संगठनों ने अपना मेन्यू तैयार कर लिया है। इनमें से ज्यादातर 21 जून तक अपने गंतव्य पर पहुंच जाएंगे। इसके बाद टेंट और सेटअप लगाकर एक जून से लंगर सेवा शुरू कर देंगे। बाबा के भक्तों को परंपरागत व्यंजनों के साथ ही डोसे, टिक्की और गोलगप्पे का भी स्वाद मिलेगा।
श्री बाबा अमरनाथ शिव शक्ति सेवा ट्रस्ट दिल्ली की लंगर टीम 21 जून को दिल्ली से बनिहाल पहुंचेगी। यहां बनिहाल में लाम्बर टोल प्लाजा के पास वे टेंट और दूसरा सेटअप तैयार करेंगे। दो जुलाई को पहले जत्थे के साथ ही उनका लंगर भी शुरू हो जाएगा। 28 अगस्त तक ट्रस्ट की टीम सदस्य विक्की अरोड़ा, विकास भारद्वाज, रवि शर्मा और मनीष चौरसिया यहां सेवा देंगे।
यह भी पढ़ें- Kishtwar Cloudburst: मूसलाधार बारिश से ठाठरी, द्राबशाला में तबाही जैसे हालात; सड़कें अवरुद्ध, कई वाहन फंसे
ट्रस्ट के पदाधिकारी रवि शर्मा बताते हैं कि उनकी तरफ से भक्तों के लिए मेन्यू में 16 तरह की चीजें रखी गई हैं। इसमें हलवा, पूरी रोटी, दाल, चावल, छोले की सब्जी, आलू की सब्जी, चिला, डोसा, खीर, टिक्की, गोलगप्पे, मिठाईयां, कचौड़ी, छोले-भटूरे और परांठा शामिल रहेगा।
वहीं, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से अपनी टीम के साथ पिछले चार साल से अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुधीर शर्मा लंगर लगा रहे हैं। इस बार भी वे श्रद्धालुओं की सेवा के लिए तैयार हैं। वे जम्मू के भगवती नगर में अपना लंगर लगाते हैं। सुधीर के अनुसार वे मेन्यू में करीब 10 चीजें रखेंगे। इसमें दाल-चावल, कढ़ी-चावल, रोटी-सीजनल सब्जी के साथ ही रसगुल्ले, डोसा, गोलगप्पे, दहीभल्ले, टोस्ट आदि श्रद्धालुओं को मुहैया कराएंगे।