सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Work on the Zojila Tunnel project is expected to be completed on June 9.

9 जून को इतिहास रचेगी जोजिला: भारत की सबसे लंबी सड़क सुरंग का सपना होगा साकार, तीन घंटे का सफर अब 15 मिनट में

फिरदौस अहमद, संवाद न्यूज एजेंसी, गांदरबल Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 03 Jun 2026 11:23 AM IST
विज्ञापन
सार

9 जून को जोजिला सुरंग परियोजना में ऐतिहासिक 'ब्रेकथ्रू' होने की उम्मीद है, जिससे गांदरबल का बालटाल और द्रास का मीनामार्ग आपस में जुड़ जाएंगे। 13.15 किलोमीटर लंबी यह सुरंग कश्मीर और लद्दाख के बीच सालभर निर्बाध संपर्क सुनिश्चित करेगी तथा यात्रा समय को तीन घंटे से घटाकर मात्र 15 मिनट कर देगी।

Work on the Zojila Tunnel project is expected to be completed on June 9.
गांदरबल में चल रहा जोजिला सुरंग परियोजना का काम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

जोजिला सुरंग का बहुप्रतीक्षित काम 9 जून को पूरा होने की संभावना है। यह भारत की सबसे महत्वाकांक्षी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में से एक है। यह बड़ा मील का पत्थर साबित होगा। सूत्रों ने सोमवार को बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है।



रणनीतिक रूप से बेहद अहम जोजिला सुरंग का काम 9 जून तक पूरा हो सकता है। यह कश्मीर और लद्दाख के बीच हर मौसम में कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि होगी। परियोजना अधिकारियों ने बताया कि 13.15 किलोमीटर लंबी यह सुरंग श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोजिला दर्रे से होकर गुजरती है, 9 जून को अपने अंतिम चरण में पहुंचेगी। इस दिन सुरंग के मुख्य हिस्से के दोनों सिरों को जोड़ने के लिए आखिरी बार विस्फोट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस काम के पूरा होने से गांदरबल जिले का बालटाल इलाका, द्रास (कारगिल) के मीनामार्ग से जुड़ जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री गडकरी के इस समारोह में शामिल होने की संभावना है। उनके साथ एनएचएआई, एनएचआईडीसीएल और परियोजना को क्रियान्वित करने वाली एजेंसी मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। अधिकारियों ने बताया कि जरेजिला सुरंग के कश्मीर और लद्दाख दोनों तरफ से काम कर रहे इंजीनियर और मजदूर 9 जून को सुरंग के भीतर एक-दूसरे से मिलेंगे। निर्माण एजेंसी ने इस बात की पुष्टि की है कि सुरंग के मुख्य हिस्से को जोड़ने का काम जून के दूसरे सप्ताह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
Trending Videos


जोजिला सुरंग परियोजना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, यह काम पूरा होना एक ऐतिहासिक घटना है। इसके बाद सुरंग के भीतर लाइनिंग, वेंटिलेशन और अन्य फिनिशिंग (अंतिम रूप देने वाले) कार्यों में तेजी लाई जाएगी। यह सुरंग लद्दाख तक हर मौसम में आवागमन की सुविधा प्रदान करेगी। इसके बनने से ज़ोजिला दर्रे से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जो पहले हर साल कई महीनों तक हिमस्खलन के खतरे के कारण बंद रहता था।

भारत की सबसे लंबी सड़क सुरंग बन जाएगी जोजिला 
एक बार पूरी हो जाने के बाद जोजिला सुरंग भारत की सबसे लंबी सड़क सुरंग बन जाएगी। साथ ही, 11,578 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह सुरंग एशिया की सबसे लंबी द्वि-दिशात्मक (दोनों तरफ से आवागमन वाली) सुरंग होगी। इससे जोजिला के रास्ते यात्रा का समय 3 घंटे से ज्यादा से घटकर सिर्फ 15 मिनट रह जाएगा। यह सुरंग रक्षा लॉजिस्टिक्स के लिए भी रणनीतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है। यह लद्दाख तथा गांदरबल में पर्यटन और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed