सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Javed Rana, Held Meeting, Trehgam, Development Work

Srinagar News: जावेद राणा ने की त्रेहगाम क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा

विज्ञापन
Srinagar, Javed Rana, Held Meeting, Trehgam, Development Work
विज्ञापन
- अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने और बेहतर जनसेवा के निर्देश


- विधायक मीर सैफुल्ला ने उठाईं क्षेत्र की समस्याएं
- मंत्री बोले जनकल्याण सरकार की पहली प्राथमिकता
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। जल शक्ति, वन, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण तथा जनजातीय कार्य मंत्री जावेद अहमद राणा ने मंगलवार को सिविल सचिवालय में विधायक मीर सैफुल्ला के विधानसभा क्षेत्र त्रेहगाम, कुपवाड़ा के विकास मुद्दों और चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में त्रेहगाम क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और जन कल्याण परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया गया। जलापूर्ति, सड़क संपर्क, सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और विधायक द्वारा उठाए गए अन्य क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि परियोजनाओं को समय पर पूरा करने और लोगों की समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए विभागों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में आ रही अड़चनों को पहचानकर तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री राणा ने कहा कि सरकार संतुलित और समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। लोगों की आकांक्षाओं और जायज चिंताओं का समयबद्ध समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जन कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग परियोजनाओं की नियमित निगरानी करें ताकि विकास का लाभ बिना देरी के जमीनी स्तर तक पहुंचे।
विज्ञापन
Trending Videos

विधायक सैफुल्ला ने अपने क्षेत्र की कई समस्याओं और विकास आवश्यकताओं को उजागर किया और संबंधित विभागों से उनके जल्द निवारण के लिए हस्तक्षेप की मांग की। बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed