फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   J&K govt clears Rs 6.38 cr project for Sikh religious site Khoo Sahib spring Srinagar

जम्मू-कश्मीर सरकार का फैसला: पुलवामा के 'खू साहिब झरने' का होगा कायाकल्प, विकास परियोजना को मिली मंजूरी

Wed, 29 Jul 2026 04:16 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 29 Jul 2026 04:16 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर सरकार ने पुलवामा स्थित सिख धार्मिक स्थल खू साहिब झरने के विकास और संरक्षण के लिए 6.38 करोड़ की परियोजना को मंजूरी दी है।

विज्ञापन
J&K govt clears Rs 6.38 cr project for Sikh religious site Khoo Sahib spring Srinagar
शोपियां की ऐतिहासिक जामिया मस्जिद शरीफ - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर सरकार ने पुलवामा जिले के यरवन, शादिमार्ग स्थित प्रसिद्ध सिख धार्मिक स्थल खू साहिब झरने के विकास और संरक्षण के लिए 6.38 करोड़ की परियोजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना का उद्देश्य धार्मिक स्थल पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और इसके ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व को संरक्षित करना है।

विज्ञापन

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि परियोजना के तहत जरूरी बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके साथ ही इस आध्यात्मिक स्थल के संरक्षण और सौंदर्यीकरण पर भी ध्यान दिया जाएगा।

सरकार का मानना है कि इस पहल से दक्षिण कश्मीर के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल खू साहिब झरने का महत्व और बढ़ेगा तथा श्रद्धालुओं के अनुभव को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

यह मंजूरी जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा हाल ही में विरासत संरक्षण से जुड़े दो अन्य बड़े प्रोजेक्टों को स्वीकृति दिए जाने के बाद आई है। इनमें शोपियां की ऐतिहासिक जामिया मस्जिद शरीफ और रामबन स्थित प्रसिद्ध सर्वधार चौमंडा माता मंदिर के संरक्षण व पुनरुद्धार के लिए कुल 16.36 करोड़ की परियोजनाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed