सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Appealed to youth to stay away from drugs by organizing a cycle rally

Kathua News: साइकिल रैली निकालकर की युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील

विज्ञापन
Appealed to youth to stay away from drugs by organizing a cycle rally
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
Trending Videos

बिलावर। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 121वीं वहिनी की ओर से रविवार को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत बिलावर कस्बे में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने युवाओं को नशे से दूर रहने, नियमित व्यायाम करने और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
साइकिल रैली में सीआरपीएफ के अधिकारियों, जवानों और स्थानीय युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सीआरपीएफ कैंप से शुरू हुई साइकिल रैली सुकराला के पनाड पुल से होती हुई दोबारा सीआरपीएफ कैंप में पहुंचकर संपन्न हुई। प्रतिभागियों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ रैली में सहभागिता की और नियमित व्यायाम एवं खेलकूद को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प भी लिया। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने आम जनता को प्रदूषण कम करने और पर्यावरण के अनुकूल साइकिल जैसे साधनों के इस्तेमाल करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed