{"_id":"6a25d6fdfd4c7d233b029ce4","slug":"there-is-no-road-facility-in-ward-no-2-of-hautar-panchayat-kathua-news-c-201-1-knt1006-132902-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: हौटार पंचायत के वार्ड नंबर 2 में नहीं है सड़क की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: हौटार पंचायत के वार्ड नंबर 2 में नहीं है सड़क की सुविधा
विज्ञापन
हौटार पंचायत के वार्ड नंबर 2 को जोड़ने वाला कच्चा रास्ता। स्रोत जागरूक पाठक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए लोगों को करनी पड़ती है मशक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। हौटार पंचायत के वार्ड नंबर 2 मोहल्ला त्रिंबली और मोहल्ला नराड के 70 घरों को आज तक सड़क की सुविधा नहीं मिल पाई है। नतीजतन लोगों को पैदल चलकर सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। इसके बाद लोग वाहनों में सवार होकर अपने गंतव्य की ओर जाते हैं।
ओंकार चंद, सतपाल, डिंपल शर्मा, विकास और राम कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर 2 के 60 घरों की आबादी लगभग 300 है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से 7 साल पहले हौटार पंचायत के लिए सड़क का निर्माण किया गया लेकिन वार्ड 2 को सड़क संपर्क से नहीं जोड़ा गया। नतीजतन वार्ड 2 के लोगों को सड़क संपर्क तक पहुंचाने के लिए पैदल सफर करना पड़ता है। लोगों ने बताया कि अगर वार्ड नंबर 2 में किसी को घर का निर्माण करना हो तो लोगों को बड़े महंगे दाम चुकाने पड़ते हैं।
सड़क से घर तक लोगों को घोड़ों और खच्चरों के माध्यम से निर्माण सामग्री पहुंचानी पड़ती है, जिससे लोगों पर आर्थिक बोझ पड़ता है। लोगों ने बताया कि कई सरकारें आईं और गईं लेकिन किसी ने वार्ड नंबर 2 को सड़क संपर्क से जोड़ने के लिए कोई योजना नहीं बनाई। लोगों ने कहा कि वार्ड नंबर 2 में अगर कोई बीमार हो जाए तो मरीज को पालकी में बिठाकर सड़क संपर्क तक पहुंचाया जाता है। लोगों ने सरकार से मांग की कि हौटार पंचायत के वार्ड नंबर 2 को सड़क संपर्क से जोड़ने के लिए जल्द कोई योजना बनाई जाए जिससे लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Trending Videos