सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   BJP workers took to the streets to protest against the newly elected MLA, causing traffic jams for half an hour.

Kathua News: बनी विधायक के खिलाफ सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता, आधे घंटे तक लगा रहा जाम

विज्ञापन
BJP workers took to the streets to protest against the newly elected MLA, causing traffic jams for half an hour.
विज्ञापन
सोशल मीडिया विवाद को लेकर भाजपा कार्यकर्ता और विधायक समर्थकों में टकराव तेज, दोनों पक्षों ने की कार्रवाई की मांग

विधायक के समर्थकों ने भी की पत्रकारवार्ता


संवाद न्यूज एजेंसी


बनी। हाल ही में बनी में भाजपा की ओर से आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद गहरा गया है। इसी मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनी-बसोहली मार्ग पर जम्मू-कश्मीर बैंक के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा।
भाजपा नेताओं और महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर धार्मिक कार्यक्रम के वीडियो और तस्वीरों को गलत शब्दों और आपत्तिजनक भाषा के साथ पोस्ट कर महिलाओं की गरिमा और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने संबंधित सोशल मीडिया पेजों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस थाना बनी में लिखित शिकायत भी दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में बनी कांस्टीट्यूएंसी धुआंदार पालिटिक्स, यूथ विद डॉ. रामेश्वर, नई सोच डॉ. रामेश्वर और बनी चुनावी अड्डा भुलड़ी ढग्गर नामक फेसबुक पेजों के एडमिन्स पर महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने, धार्मिक भावनाएं आहत करने और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने के आरोप लगाए गए हैं। शिकायत में इन पेजों की तकनीकी जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। भाजपा नेत्री और महिला मोर्चा अध्यक्ष काजल राजपूत ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम को गलत तरीके से पेश किया गया तथा महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिसे पार्टी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
Trending Videos



वहीं, बनी के विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह के समर्थन में उनके कार्यकर्ताओं ने भी प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा के आरोपों को बेबुनियाद और राजनीतिक साजिश करार दिया। विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह ने भी प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से कहा कि उनके किसी भी आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से कोई आपत्तिजनक पोस्ट साझा नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और छानबीन करने को कहा है। वहीं, दोनों पक्षों ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed