{"_id":"6a0f60550ea8417544005cd3","slug":"strong-winds-and-drizzle-in-some-areas-also-brought-no-relief-kathua-news-c-201-1-knt1008-132323-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: तेज हवा और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी से भी राहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: तेज हवा और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी से भी राहत नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में लगातार तीसरे दिन भी पारा 44.5 पर पहुंचा
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। कठुआ जिला प्रदेश का सबसे गर्म जिला बन गया है। पिछले तीन दिन से कठुआ में दिन का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है। पारे में उछाल के बीच लू के थपेड़ों ने भी लोगों की जीना बेहाल कर रखा है।
वीरवार को दिन की शुरुआत आंशिक बादलों के साथ हुई। कंडी के कुछ इलाकों में बारिश और बूंदाबांदी के बीच अधिकांश जिले में तेज हवाएं चलने से मौसम बदलता नजर आया लेकिन दोपहर 12 बजे तक गर्मी ने फिर जोर पकड़ लिया। दिन का अधिकतम तापमान एक बार फिर 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। शहर की सड़कें दोपहर के समय वीरान होने लगी हैं तो वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों का भी हाल बेहाल है। उधर, बढ़ती गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती का दौर भी जारी है। पिछले कुछ दिनों से आधी रात को लगातार आधे से एक घंटे के बीच शहरी इलाकों में बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है। ग्रामीण इलाकों का हाल और भी खराब हैं। वीरवार को भी कठुआ शहर के कई इलाकों में बिजली की आंख मिचौनी का खेल जारी रहा।
Trending Videos