Kathua: बार-बार नोटिस के बावजूद नहीं लौटा कांस्टेबल, ढाई साल तक बिना अनुमति ड्यूटी से गायब पुलिसकर्मी बर्खास्त
कठुआ में बिना अनुमति ढाई साल से अधिक समय तक ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले पुलिस कांस्टेबल बच्चन शर्मा को विभागीय जांच के बाद सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बिना अनुमति लंबे समय तक ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले एक पुलिस कांस्टेबल को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। पुलिस विभाग ने इसे अनुशासनहीनता का गंभीर मामला मानते हुए यह कार्रवाई की।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार कठुआ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मोहिता शर्मा ने चयन ग्रेड कांस्टेबल बच्चन शर्मा, निवासी ढलोटी (मरहीन) जो जिला पुलिस लाइन (डीपीएल) कठुआ में तैनात था, को सेवा से बर्खास्त करने के आदेश जारी किए हैं।
बच्चन शर्मा की नियुक्ति वर्ष 2011 में जम्मू-कश्मीर पुलिस में कांस्टेबल के पद पर हुई थी। वह 10 नवंबर 2023 से बिना किसी वैध अनुमति के ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहा था।
पुलिस ने बताया कि उसे कई बार नोटिस, वायरलेस संदेश और राजबाग पुलिस थाने के माध्यम से समन भेजे गए। इसके अलावा कारण बताओ नोटिस जारी किए गए और प्रमुख समाचार पत्रों में भी सूचना प्रकाशित की गई, लेकिन इसके बावजूद वह ड्यूटी पर वापस नहीं लौटा।
मामले की विभागीय जांच में कांस्टेबल को जानबूझकर लंबे समय तक बिना अनुमति अनुपस्थित रहने और विभागीय अनुशासन का गंभीर उल्लंघन करने का दोषी पाया गया।
इसके बाद एसएसपी ने उसे 10 नवंबर 2023 से प्रभावी मानते हुए पुलिस सेवा से बर्खास्त करने का आदेश जारी किया। साथ ही बर्खास्त पुलिसकर्मी को विभाग की सभी सरकारी वस्तुएं वापस जमा कराने और आवश्यक प्रमाणपत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसा नहीं करने पर उसके खिलाफ कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।