{"_id":"6a51457580b600cc430d2cd3","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-134005-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पहाड़ी क्षेत्रों तक तेज इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पहाड़ी क्षेत्रों तक तेज इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी ने डिजिटल भारत निधि के तहत जिले में ग्रामीण इंटरनेट कनेक्टिविटी परियोजना की समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने शुक्रवार को डिजिटल भारत निधि (डीबीएन) के तहत जिले में ग्रामीण इंटरनेट कनेक्टिविटी परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पहाड़ी क्षेत्रों में इंटरनेट सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जाए ताकि ग्रामीणों को डिजिटल सेवाओं का पूरा लाभ मिल सके।
समीक्षा बैठक में आईएएस प्रोबेशनर निधि, सहायक आयुक्त राजस्व विश्वप्रताप सिंह, मुख्य योजना अधिकारी रंजीत ठाकुर, बीएसएनएल के अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में बीएसएनएल अधिकारियों ने बताया कि डिजिटल भारत निधि परियोजना के तहत कठुआ, हीरानगर, मढ़ीन और डिंगा अंब क्षेत्रों में पंचायत घरों तक ग्रामीण फाइबर इंटरनेट कनेक्टिविटी स्थापित की जा चुकी है।
इसके अलावा, बीएनयू केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को व्यक्तिगत ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि उन्हें विश्वसनीय और किफायती इंटरनेट सेवा मिल सके। अधिकारियों ने यह भी बताया कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत सरकारी स्कूलों में भी इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा, ऑनलाइन अध्ययन सामग्री और आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों तक बेहतर पहुंच प्रदान करना है।
विज्ञापन
उपायुक्त राजेश शर्मा ने कहा कि बसोहली, बिलावर और बनी जैसे पहाड़ी उपमंडलों में इंटरनेट कनेक्टिविटी का विस्तार प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में बेहतर इंटरनेट सुविधा शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, सरकारी योजनाओं के लाभ और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उपायुक्त ने संबंधित एजेंसियों को शेष कार्यों में तेजी लाने, कवरेज का विस्तार करने और परियोजना को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण फाइबर इंटरनेट योजना के प्रति लोगों में व्यापक जागरुकता पैदा करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।