फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में युवाओं ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
jammu kashmir news
नशा मुक्त जम्मू कश्मीर अ​भियान के तहत वेट लिफिटंग के मुकाबले आयोजन संवाद
नशामुक्ति अभियान के तहत भागथली में किया गया आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। नशामुक्ति अभियान को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से शहर के निकटवर्ती गांव भागथली में शुक्रवार को वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों के मुकाबले आयोजित किए गए। इनमें बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया।
इस दौरान खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन की सराहना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर सकारात्मक दिशा प्रदान करती हैं।
विज्ञापन

आयोजन समिति के सदस्य भुल्ली गुज्जर ने प्रतियोगिता की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पहली बार आयोजित इस चैंपियनशिप में 60 के करीब युवाओं ने अपनी भागीदारी दर्ज करवाई है, जो उनकी उम्मीद से अधिक भागीदारी रही है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों और ग्रामीणों के उत्साह से उन्हें आगे भी इस आयोजन को और बड़े स्तर पर आयोजित करने की प्रेरणा मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed