{"_id":"6a1de95da550fec7790d26de","slug":"family-on-pilgrimage-thieves-steal-cash-and-jewellery-from-home-kathua-news-c-201-1-knt1009-132723-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: तीर्थ यात्रा पर निकला परिवार, घर में चोर उठा ले गए नकदी और गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: तीर्थ यात्रा पर निकला परिवार, घर में चोर उठा ले गए नकदी और गहने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मढ़ीन के बनयाड़ी गांव से चांदी, सोने की अंगूठियां और 60 हजार रुपये चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। पुलिस चौकी मढ़ीन के अंतर्गत आने वाले बनयाड़ी गांव में एक परिवार को लोग हरिद्वार तीर्थयात्रा पर चले गए। घर को सूना पाकर लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी चोर उठा ले गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोरों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखे करीब छह तोला चांदी, दो सोने की अंगूठियां और 60 हजार रुपये नकद लेकर भाग गए। चोरी का पता सोमवार सुबह तब चला, जब स्थानीय लोगों ने घर का दरवाजा खुला देखा। उन्होंने इसकी सूचना परिवार की बेटी को दी, जो घर की देखरेख कर रही थी। गांव के पूर्व सरपंच राकेश चौधरी ने बताया कि रविवार की रात अज्ञात चोरों ने सुखदेव वर्मा के घर को निशाना बनाया।
उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्य हरिद्वार तीर्थयात्रा पर गए हुए हैं और घर की देखभाल की जिम्मेदारी उनकी बेटी और दामाद के पास थी। सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और घर की जांच की। घटना की जानकारी पुलिस चौकी मढ़ीन को दी गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी गुलशन प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। लोगों का आरोप है कि इलाके में बढ़ते नशे के कारण पिछले कुछ वर्षों से चोरी की वारदातों में इजाफा हुआ है। आए दिन चोर किसी न किसी घर को निशाना बनाते हैं। लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा से चोरी की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की। लंबित मामलों का शीघ्र खुलासा करने की भी मांग की है। इस संबंध में चौकी प्रभारी का कहना है कि क्षेत्र में हुईं चोरियों के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
तीन बड़ी चोरी की वारदातों का अब तक नहीं लगा सुराग
गत 23 और 24 मई की रात चोरों ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में तीन बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। इनका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 23 मई की रात नगरी पुलिस चौकी क्षेत्र के डडोली गांव में चोरों ने एक घर का पिछला दरवाजा तोड़कर लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ली थी। इसी रात खरोट मोड़ स्थित एक प्रवासी मजदूर के किराये के मकान से ट्रंक में रखी उसकी महीनों की जमा पूंजी भी चोरी हो गई थी। इसके अगले दिन 24 मई की रात चोरों ने लच्छीपुर से सटे बोलेबंद गांव में एक घर को निशाना बनाकर करीब 40 लाख रुपये मूल्य के गहनों पर हाथ साफ कर दिया था। इन घटनाओं का खुलासा न होने से लोगों में रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस अक्सर लोगों को घरों और प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की सलाह देती है, लेकिन कई मामलों में सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करवाने के बावजूद चोरी की वारदातों का खुलासा नहीं हो पाया है।

Trending Videos