सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   There is an increasing trend towards investing in mutual funds, 30 thousand people are investing capital every month.

Kathua News: म्यूचुअल फंड में निवेश के प्रति बढ़ा रुझान, 30 हजार लोग हर माह लगा रहे पूंजी

विज्ञापन
There is an increasing trend towards investing in mutual funds, 30 thousand people are investing capital every month.
विज्ञापन
कठुआ के निवेशकों ने अब तक करीब 80 से 90 करोड़ रुपये का किया निवेश
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। जिलेवासियों का रुझान अब पारंपरिक बचत योजनाओं के बजाय बेहतर विकल्पों के प्रति बढ़ रहा है। बैंक एफडी तक सीमित रहने वाले निवेशक अब म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहे हैं। सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के जरिये निवेश की रफ्तार बढ़ रही है। अनुमान के मुताबिक, करीब 30 हजार लोग म्यूचुअल फंड में प्रति माह पैसा लगा रहे हैं।
बाजार विशेषज्ञ बख्शी शिवदीप वैद के अनुसार, मौजूदा समय में इन निवेशकों की ओर से अनुमानित 80 से 90 करोड़ रुपये तक का निवेश किया जा चुका है। दरअसल पिछले कुछ वर्षों में विशेष रूप से युवा वर्ग, नौकरीपेशा लोग और छोटे व्यवसायी बेहतर रिटर्न की उम्मीद में म्यूचुअल फंड योजनाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसका मुख्य कारण बैंक जमा पर मिलने वाले अपेक्षाकृत कम ब्याज है। ऐसे में म्यूचुअल फंड और एसआईपी ने निवेशकों को आकर्षित किया है। नियमित रूप से छोटी-छोटी रकम को निवेश करने की सुविधा और लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न की संभावना के कारण इन योजनाओं की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, निवेशकों का भी मानना है कि वित्तीय योजनाओं और बाजार संबंधी जानकारी तक आसान पहुंच ने उन्हें निवेश के नए विकल्पों को अपनाने के लिए प्रेरित किया है। इसके साथ ही डिजिटल प्लेटफॉर्म और मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से निवेश प्रक्रिया सरल होने से भी लोगों का भरोसा बढ़ा है। वैद का कहना है कि आने वाले वर्षों में कठुआ में निवेश का यह रुझान और मजबूत होने की संभावना है, क्योंकि अब बचत के बजाय धन सृजन और दीर्घकालिक वित्तीय योजना पर लोग अधिक ध्यान दे रहे हैं। उनका कहना है कि कठुआ जैसे छोटे शहरों में निवेश संस्कृति का विकसित होना लोगों की बढ़ती आर्थिक जागरुकता का संकेत है। इससे न केवल व्यक्तिगत वित्तीय स्थिति मजबूत होगी, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed