{"_id":"6a83626701d91db60a01978a","slug":"ganesh-sharma-awarded-kathua-news-c-201-1-knt1008-135323-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: गणेश शर्मा को मिला वंदे मातरम राष्ट्रीय कला रत्न सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: गणेश शर्मा को मिला वंदे मातरम राष्ट्रीय कला रत्न सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। मूर्तिकार गणेश कुमार शर्मा को कला कुंज फाउंडेशन, भिवाड़ी (राजस्थान) द्वारा प्रतिष्ठित वंदे मातरम् राष्ट्रीय कला रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। कला कुंज फाउंडेशन ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वंदे मातरम राष्ट्रीय कला शिविर एवं कार्यशाला का आयोजन किया था। यह दो दिवसीय कार्यक्रम 15 और 16 अगस्त को गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति, राजघाट, नई दिल्ली के बीएन पांडे हॉल में आयोजित हुआ। इसमें देशभर से 42 वरिष्ठ एवं युवा कलाकारों ने भाग लेकर विविध रचनात्मक कलाकृतियों का सृजन किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. संजीत कुमार, निदेशक, गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति ने किया। कार्यक्रम में गणेश कुमार शर्मा को विशेष अतिथि कलाकार के रूप में आमंत्रित किया गया था। वे जम्मू-कश्मीर से एकमात्र मूर्तिकार प्रतिभागी रहे। उन्हें भारतीय मूर्तिकला और कला क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान समारोह 16 अगस्त को आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के ताैर पर शिक्षाविद राजेश कुमार देधा लक्ष्मण कुमार, हरि सिंह और दीपक शर्मा, रूप चंद, विजय पाल भगरी,कमल सेठ आदि माैजूद थे।