{"_id":"6a83629742e70fe333097f90","slug":"jal-shakti-karmchari-news-kathua-news-c-201-1-knt1010-135346-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जल शक्ति के अस्थायी कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जल शक्ति के अस्थायी कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बनी । जल शक्ति विभाग में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को एसडीएम बनी के माध्यम से जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन कर्मचारियों के अध्यक्ष रणबीर सिंह मनहास की अध्यक्षता में सौंपा गया।
कर्मचारियों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि वे लंबे समय से जल शक्ति विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद अभी तक उनकी सेवाओं को स्थायी नहीं किया गया है। कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से विभाग में कार्य करने के बावजूद उन्हें नौकरी की सुरक्षा नहीं मिल पाई है और उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने विभाग में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं दी हैं। जल जीवन मिशन के तहत भी उन्होंने विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं, लेकिन आज भी उनका भविष्य असमंजस में है। कई कर्मचारी वर्षों से विभाग में कार्यरत होने के बावजूद स्थायी रोजगार से वंचित हैं, जिससे उनके सामने परिवार के भरण-पोषण को लेकर चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन
इस दौरान रणबीर सिंह मनहास ने कहा कि अस्थायी कर्मचारी लंबे समय से जल शक्ति विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और विभागीय कार्यों को पूरी ईमानदारी से निभा रहे हैं। इसके बावजूद कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने को लेकर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि जल जीवन मिशन सहित जल शक्ति विभाग में कार्यरत सभी अस्थायी कर्मचारियों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए उनकी सेवाओं को जल्द नियमित किया जाए।
चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो वे अपने हक के लिए आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे।