{"_id":"69823f27d48c1889ce069c5d","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-128780-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: हरियाणा क्रिकेट क्लब डासा बॉर्डर बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: हरियाणा क्रिकेट क्लब डासा बॉर्डर बना चैंपियन
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान मैच खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : kathua news
विज्ञापन
कठुआ। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम के मैदान में जारी पुलिस मार्टियर्स मेमोरियल टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में हरियाणा क्रिकेट क्लब डासा बॉर्डर ने खिताब अपने नाम कर लिया है। रोमांचक मुकाबले में शिवा क्रिकेट क्लब लुधियाना को 15 रन से हार का सामना करना पड़ा।
मंगलवार को खेले जाने वाले चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में टॉस जीत कर हरियाणा क्रिकेट क्लब डासा बॉर्डर ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। शुरुआत में एक विकेट गिरने के बावजूद टीम के बल्लेबाजों ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। एक समय 6 ओवर में 65 रनों पर खेल रही हरियाणा क्रिकेट क्लब डासा बॉर्डर ने अगले दो ओवरों में रन गति को और तेज करने का प्रयास किया लेकिन शिवा क्रिकेट क्लब लुधियाना की टीम के बेहतरीन क्षेत्ररक्षण का परिणाम रहा कि विपक्षी टीम में शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाज एक के बाद एक अपने विकेट खोकर पवेलियन लौट गए।
तीन प्रमुख बल्लेबाजाें के विकेट पतन के बाद हरियाणा क्रिकेट क्लब डासा बॉर्डर के बल्लेबाजों ने संभलकर खेलना शुरू किया। इससे प्रतिओवर रन रेट कम हुआ, लेकिन 14वें ओवर के बाद एक बार फिर उनके बल्लेबाजों ने गियर बदलते हुए चौके और छक्कों की झड़ी लगा दी।
इसका दर्शकों ने आनंद लिया लेकिन इस दौरान टीम के विकेटों का पतन भी जारी रहा। ऐसे में टीम ने निर्धारित बीस ओवर में 175 रनों का स्कोर बनाया। टीम को इस बड़े स्काेर को पहुंचाने में शुभम लांबा का का विशेष योगदान रहा। जिन्होंने अपनी पारी में 41 रन बनाए, इसके अलावा जसमीत नैन ने भी उनका बाखूबी साथ देते हुए 37 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। दूसरी पारी में इस बड़े लक्ष्य को हासिल करने उतरी शिवा क्रिकेट क्लब लुधियाना की टीम ने बेहतरीन शुरूआत की। टीम के बल्लेबाजों द्वारा इस दौरान लगाए गए जोरदार शॉट्स का दर्शकों ने भी भरपूर आनंद लिया। बड़े स्कोर को हासिल करने का दबाव भी इस दौरान बल्लेबाजों पर खासा देखने को मिला। इससे मैच के दौरान एक ओर जहां चौके और छक्कों की बरसात होती रही, वहीं विकेटों का पतन भी जारी रहा लेकिन अंत में प्रतिओवर रन रेट ज्यादा होने के कारण टीम लक्ष्य तक नही पहुंच पाई और निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 160 रन ही जोड़ सकी और उसे 15 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस पारी में शिवा क्रिकेट क्लब लुधियाना के शुभम आमरे टीम के सबसे सफल बल्लेबाज रहे जिन्होंने 41 रन और योगी ने 30 रन का योगदान दिया।
गेंदबाजी में हरियाणा क्रिकेट क्लब की ओर से विकास दीक्षित ने 2 विकेट और जसमीत नैन ने 1 विकेट हासिल किया, जबकि शिवा क्रिकेट क्लब के भूपिंदर और राजभूप ने 2-2 विकेट लिए। इस मैच में जसमीत नैन को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Trending Videos