सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: पुलिस मॉटियर्स मेमोरियल नार्थ जोन टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन

विज्ञापन
jammu kashmir news
शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते जवान।   - फोटो : kathua news
विज्ञापन
कठुआ। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी पुलिस मार्टियर्स मेमोरियल नार्थ जोन टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का पूरी भव्यता के साथ समापन हो गया है। देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के दौरान मैदान में हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। इससे आयोजन विशेष रूप से यादगार बन गया।
Trending Videos

मंगलवार को आयोजित इस फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों के छक्कों और चौकों की बरसात ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। हजारों दर्शकों की मौजूदगी में हुए इस मुकाबले में एडीजीपी मुख्यालय एमके सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। उन्हाेंने विजेता रही हरियाणा क्रिकेट क्लब डासा बॉर्डर की टीम को 3.5 लाख रुपये का चेक और ट्रॉफी प्रदान की, जबकि उपविजेता शिवा क्रिकेट क्लब लुधियाना को ढाई लाख रुपये और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज रहे दीपिन को ऑल्टो कार इनाम में दी गई। साबी क्रिकेट क्लब होशियारपुर के आदित्य को पूरे टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी के लिए बेस्ट बॉलर चुना गया, जबकि शिवा क्रिकेट क्लब के शुभम अरोड़ा को 241 रन बनाने पर बेस्ट बैट्समैन घोषित किया गया। इन दोनों खिलाड़ियों को मोटरसाइकिल पुरस्कार स्वरूप दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



आयोजन के दौरान स्टेडियम में बनाई गई शहीद गैलरी में अधिकारियों और आम लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर शहीद परिवारों की आंखें नम हो गईं। वहीं, पुरस्कार वितरण के बाद बड़ी संख्या में दर्शकों ने खिलाड़ियों के साथ सेल्फी लेकर इस यादगार पल को संजोया। ऐसे में यह प्रतियोगिता न केवल खेल का उत्सव रही बल्कि शहीदों के बलिदान को याद करने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने का भी माध्यम बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed