{"_id":"69823f5dc2556f190700475c","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-128783-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: आग लगने से प्रभावित दुकानदारों को प्रशासन से मदद न मिलने पर रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: आग लगने से प्रभावित दुकानदारों को प्रशासन से मदद न मिलने पर रोष
विज्ञापन
बनी में आग से नुकसान के बाद प्रशासन से मदद न मिलने पर रोष व्यक्त करते कांग्रेस नेता।
- फोटो : kathua news
विज्ञापन
कठुआ। बनी में गत 29 जनवरी को एक भीषण आग की घटना ने दो दुकानों को पूरी तरह से तबाह कर दिया। आग इतनी तेज थी कि दुकानों के भीतर रखा सारा सामान राख में बदल गया लेकिन प्रभावित दुकानदारों को अब तक प्रशासन की ओर से कोई मदद न मिलने से लोगों में रोष देखा जा रहा है।
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने गहरी नाराजगी जताते हुए कि अब तक प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। पीड़ित परिवारों ने इसे लेकर निराशा और असंतोष व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि आग लगने की इस घटना में आयाज बट की किराना दुकान में लगभग दस लाख रुपये का माल जल गया, वहीं कुलदीप सिंह की डीजे साउंड सिस्टम की दुकान में करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ।
स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से त्वरित कार्रवाई और समय पर सहयोग की मांग की है ताकि पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक मदद देकर पुनर्वास हो। इससे वह इस संकट से उबर सकें।
वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रभावित दुकानदारों से कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष लेखराज सुंदरम ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए दोनों दुकानदारों को अपनी ओर से राहत राशि दी। सुंदरम ने प्रशासन और सरकार से अपील की कि जल्द से जल्द मुआवजा और आर्थिक सहायता दी जाए ताकि प्रभावित परिवार अपनी आजीविका फिर से शुरू कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद प्रशासन की अनुपस्थिति चिंताजनक है और अधिकारियों को तुरंत नुकसान का आकलन कर पीड़ितों को राहत देनी चाहिए।
Trending Videos