{"_id":"69823ed8825a7b7b90090e2c","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-128781-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुसपैठ को फौलादी जवानों ने हमेशा दिया मुंहतोड़ जवाब : एडीजीपी सिन्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुसपैठ को फौलादी जवानों ने हमेशा दिया मुंहतोड़ जवाब : एडीजीपी सिन्हा
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान बैंड ने शहीदों की याद में दी प्रस्तुतियां।
- फोटो : kathua news
विज्ञापन
कठुआ। एडीजीपी एमके सिन्हा ने कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान लगातार सीमा पार से आतंकवादियों की घुसपैठ और नशे की सप्लाई के जरिए जम्मू-कश्मीर के युवाओं को गुमराह करने की कोशिश करता रहा है। घुसपैठ को फौलादी जवानों ने हमेशा दिया मुंहतोड़ जवाब दिया है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हमेशा युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से देश, प्रदेश व जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया है। इसी का परिणाम है कि पिछले 37 वर्षों से आतंकवाद से प्रभावित जिला कठुआ की जनता ने पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पाकिस्तान को हर मोर्चे पर करारा जवाब दिया है। मंगलवार को पुलिस मार्टियर्स क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे एडीजीपी एमके सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस हमेशा जांबाज रही है और आगे भी जांबाज ही रहेगी।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सीमा पार से घुसपैठ कर प्रदेश को अस्थिर करने की कोशिश करता रहा है, लेकिन देश के फौलादी जवानों ने हर बार उसकी नापाक हरकतों को नाकाम करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया है। एडीजीपी ने कहा कि जिला कठुआ की सीमा न केवल पंजाब और हिमाचल प्रदेश से लगती है, बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान से भी जुड़ी हुई है। इसके बावजूद यहां की जनता और युवा पूरी मजबूती से पुलिस और सेना के साथ खड़े हैं। ऐसे में हमारी सुरक्षा व्यवस्था कभी कमजोर नहीं हो सकती। उन्होंने दो टूक कहा कि जिस देश की जनता, विशेषकर युवा वर्ग, सुरक्षा बलों के साथ खड़ा हो, उस देश की पुलिस और सेना को कोई भी ताकत कमजोर नहीं कर सकती।
एमके सिन्हा ने कहा कि जिस तरह से कठुआ जिले की जनता ने पिछले 37 वर्षों से आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से संघर्ष किया है। उसी तरह आगे भी हर चुनौती का डटकर सामना किया जाएगा। उन्होंने युवाओं को डीजीपी का संदेश देते हुए कहा कि पिछले 14 वर्षों से लगातार इतने बड़े स्तर पर पुलिस मार्टियर्स क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होना, युवाओं की देशभक्ति, शहीदों के प्रति सम्मान और समर्पण भाव को दर्शाता है। यह समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।
Trending Videos