{"_id":"69b5ba1cbecaa26e8f00f02d","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-129977-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: कांचीपुरम शास्त्रोत्सव में तरुण शर्मा को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: कांचीपुरम शास्त्रोत्सव में तरुण शर्मा को मिला सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय शास्त्रोत्सव में सम्मान हासिल करते तरुण शर्मा। विज्ञप्ति
- फोटो : samvad
विज्ञापन
कांचीपुरम में आयोजित 63वें अखिल भारतीय शास्त्रोत्सव में सुभाषित कंठपाठ प्रतियोगिता में पाया विशिष्ट पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले के चूड़ामणि संस्कृत संस्थान, विश्वस्थली के विद्यार्थी तरुण शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के अधीन केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली की ओर से कांचीपुरम में आयोजित 63वें अखिल भारतीय शास्त्रोत्सव में तरुण ने सुभाषित कंठपाठ प्रतियोगिता में विशिष्ट पुरस्कार प्राप्त किया।
संस्थान की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि तरुण की मधुर वाणी, शुद्ध उच्चारण और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति ने निर्णायकों और विद्वानों को प्रभावित किया। इस उपलब्धि से गुरुकुल परिवार और कठुआ जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। इस समारोह में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी विजयेंद्र सरस्वती के सांन्निध्य में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास बरखेड़ी सहित कई विद्वान उपस्थित रहे।
गुरुकुल के मुख्य न्यासी शक्ति कुमार पाठक ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के परिश्रम और आचार्यों के मार्गदर्शन का परिणाम है। प्राचार्य डॉ. महापात्र ने भी इसे गुरुकुल परिवार की सामूहिक उपलब्धि बताते हुए विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर अध्ययन और साधना का आह्वान किया।
Trending Videos