{"_id":"69b71adea32e97ef5d0bf5f6","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-130025-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: वेस्ट पाकिस्तान रिफ्यूजी एक्शन कमेटी की मासिक बैठक का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: वेस्ट पाकिस्तान रिफ्यूजी एक्शन कमेटी की मासिक बैठक का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
कठुआ के ड्रीमलैंड पार्क में बैठक का संबोधित करते वेस्ट पाकिस्तान रिफ्यूजी एक्शन कमेटी के प्रधा
विज्ञापन
- विस्थापितों में पूर्नवास राशि व जमीन का मालिकाना हक न मिलने पर रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर के ड्रीमलैंड पार्क में वेस्ट पाकिस्तान रिफ्यूजी एक्शन कमेटी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित इस बैठक में पश्चिमी पाकिस्तान से विस्थापित होकर जम्मू कश्मीर में आए परिवारों में केंद्र सरकार द्वारा घोषित पुर्नवास राशि और जमीन का मलिकाना हक न मिलने पर गहरा रोष जताया गया। इस दौरान विस्थापितों ने कहा कि अगर सरकार पश्चिमी पाकिस्तान से आए विस्थापितों की समस्याओं का जल्द समाधान नही करती है जो उनका गुस्सा कभी भी फूट सकता है।
बैठक में मौजूद वेस्ट पाकिस्तान रिफ्यूजी एक्शन कमेटी के अध्यक्ष लब्बा राम गांधी को विस्थापितों ने बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व केंद्र सरकार द्वारा रिफ्यूजी परिवारों के पूर्ववास कार्यक्रम के तहत आर्थिक सहायता की घोषणा की थी। शुरू से ही काफी सुस्त चले इस राशि के वितरण के कार्य के कारण अब तक शतप्रतिशत लाभार्थियों को इसका वितरण नही हो पाया है। पिछले वर्ष मार्च महीने के बाद से पुर्नवास राशि के वितरण की यह प्रक्रिया पूरी तरह से रुकी हुई है। इसके अतिरिक्त अगस्त 2024 में रिफ्यूजी परिवारों उनकी जमीनों पर मालिकाना हक देने की सरकार द्वारा घोषणा की गई। लेकिन आज तक किसी एक भी लाभार्थी को इसका लाभ नही मिला है। विस्थापिताें के साथ हो रही इस अनदेखी से उनका रोष बढ़ रहा है।
इस मौके पर गांधी ने कहा कि विस्थापिताें की इन्ही समस्याओं को लेकर गत सप्ताह उनकी बैठक अतिरिक्त मुख्य सचिव शालीन काबरा के साथ हुई थी। जिसमें उन्होंने विस्थापिताें की समस्याओं का रखा है। उक्त बैठक जिस माहौल में हुई उससे उम्मीद है कि सरकार जल्द इस मामले में समाधान करेगी। उन्होंने सभी विस्थापितों को भावनाओं पर नियंत्रण रखकर सरकार को इसके लिए समय देने की बात कही।
बैठक में कठुआ तहसील प्रधान देस राज, मढ़ीन तहसील प्रधान सोहन लाल, नगरी तहसील प्रधान रूप लाल और कीड़ियां गंडयाल ब्लॉक प्रधान ओम प्रकाश ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
Trending Videos