सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: रॉयल चैलेंजर्स ने धर्मकोट डेयरडेविल्स को हराया

संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 16 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बिलावर की टीम। स्रोत आयोजक। - फोटो : samvad
विज्ञापन
भड्डू गांव के खेल मैदान में रविवार को मॉर्टियर्स प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता
Trending Videos

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बिलावर। भड्डू गांव के खेल मैदान में रविवार को मॉर्टियर्स प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। क्वार्टर फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बिलावर की टीम ने धर्मकोट डेयरडेविल्स की टीम को 48 रनों से हराकर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। रॉयल चैलेंजर्स बिलावर की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 15 ओवर के मैच में 9 विकेट गंवाकर 150 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी धर्मकोट डेयरडेविल्स की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट गंवाकर 102 रन ही बना सकी और लक्ष्य से 48 रन पीछे रह गई। रॉयल चैलेंज बिलावर की टीम ने 48 रनों से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। रॉयल चैलेंजर्स बिलावर के खिलाड़ी शेखर सिंह जसरोटिया ने चार विकेट लिए। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। आयोजक नितीश शर्मा, रोहित शर्मा, नितिन पंडित और दिनेश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच शहराज लाइंस बिलावर और डीजे डेल्टा की टीमों के बीच खेला जाएगा और दूसरा सेमीफाइनल मैच सुकराला रॉयल्स और रॉयल चैलेंज बिलावर की टीमों के बीच होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दोनों सेमी फाइनल मैच में विजेता रहने वाली टीमों के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में विजेता रहने वाली टीम को 130000 की नकद राशि दी जाएगी वहीं, उपविजेता रहने वाली टीम को 80000 रुपए का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed