{"_id":"69bb0ba0177f466bff0320a2","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-130114-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे करने के निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे करने के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी ने की जिला कैपेक्स बजट 2025-26 के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला कैपेक्स बजट 2025-26 के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक का आयोजन किया गया। डीसी राजेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान निष्पादन एजेंसियों को कार्य की गति तेज करने और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक की शुरुआत में मुख्य योजना अधिकारी रंजीत ठाकुर ने विभिन्न परियोजनाओं की स्थिति और प्रगति की जानकारी दी। डीसी ने कहा कि विकास कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी तय समय सीमा का पालन करें। बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ग्रामीण विकास विभाग व सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Trending Videos