सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: हनुमान जयंती पर 27 घंटे का धार्मिक कार्यक्रम, रामलीला मैदान में तैयारियां पूरी

संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 01 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कठुआ। शहर के रामलीला मैदान स्थित श्री सुरसा माता हनुमान मंदिर में होने वाले हनुमान जयंती कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंदिर के पुजारी भाई अभितेष शर्मा ने की। इसमें मंदिर के सेवादारों और श्री राम नाटक सभा के सदस्यों को पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा बताई गई और उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया।
भाई अभितेष शर्मा ने बताया कि पवनपुत्र हनुमान जी के जन्मोत्सव का यह कार्यक्रम सुबह 4 बजे मंगला आरती से शुरू होगा। इसके बाद प्रभात फेरी निकाली जाएगी जो रामलीला मैदान से शुरू होकर मुखर्जी चौक, शहीदी चौक, कैप्टन सुनील चौधरी चौक, भगत सिंह चौक और जराई चौक से होकर पुनः मंदिर में संपन्न होगी। इसके बाद हनुमान जी की आरती, हवन और यज्ञ का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में लंगर की व्यवस्था की गई है, जबकि शाम को हनुमान कथा होगी और रात को महाआरती का आयोजन होगा। कार्यक्रम का समापन मां वैष्णो देवी के जागरण से किया जाएगा। यह पूरा आयोजन 27 घंटे तक चलेगा, जिसमें कठुआ शहर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में भक्त शामिल होंगे। बैठक में सभी सेवादारों को निर्देश दिए गए कि वे पूरी तैयारी रखें ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था की स्थिति न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed