{"_id":"69cc34f889e5f70ce906c3af","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-130557-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: महर्षि कश्यप जयंती की तैयारियां कठुआ में जोर-शोर से, पांच अप्रैल को निकलेगी शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: महर्षि कश्यप जयंती की तैयारियां कठुआ में जोर-शोर से, पांच अप्रैल को निकलेगी शोभायात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। महर्षि कश्यप जयंती को लेकर कठुआ में तैयारियां पूरे उत्साह और सहयोग के साथ चल रही हैं। मंगलवार को श्री कश्यप राजपूत सभा, कठुआ के बैनर तले बैठक आयोजित की गई। सभा के प्रधान बोधराज ने सभी सदस्यों को पांच अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी और बिरादरी के सहयोग के लिए आभार जताया।
बोध राज ने बताया कि इस बार जयंती विशेष रूप से समाज के सामूहिक सहयोग से मनाई जा रही है। पांच अप्रैल को सुबह शहर के रामलीला मैदान से कूका चक तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जहां महर्षि कश्यप मंदिर का निर्माण होना है। धार्मिक अनुष्ठान के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस बार की खासियत यह रही कि गांव और शहर के सभी लोगों ने वित्तीय सहयोग दिया है, जिससे आयोजन को और भव्य और यादगार बनाया जा सके। बैठक में उपस्थित समाज के सदस्यों ने एकता और भक्ति का संदेश देते हुए आयोजन में सक्रिय भागीदारी का आश्वासन दिया। लिहाजा यह आयोजन केवल सांस्कृतिक उत्सव नहीं है, बल्कि महर्षि कश्यप महाराज के जीवन, शिक्षाओं और योगदान का सम्मान करने का अवसर है। सभी गांव और शहर के लोग मिलकर इस पावन दिन को भक्ति, शिक्षा और संस्कृति के संगम के रूप में मनाएंगे। बैठक में सीमावर्ती गांवों, कंडी क्षेत्र के गांवों के प्रतिनिधियों सहित शहर की श्री कश्यप राजपूत सभा के सदस्य मौजूद रहे।
Trending Videos