{"_id":"69dbf40c4c5def506f030161","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-130943-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: रेलवे स्टेशन मार्ग पर तारकोल पांच माह में ही उखड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: रेलवे स्टेशन मार्ग पर तारकोल पांच माह में ही उखड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
रेलवे रोड पर जगह-जगह बने गड्ढों के बीच से गुजरते वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, लोग हो रहे परेशान, गुणवत्ता पर उठाए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। रेलवे स्टेशन को जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाली सड़क पर तारकोल पांच महीने में ही उखड़ गया है। इसे पिछले वर्ष नवंबर माह में डाला गया था। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़ने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।
स्थानीय अनिल कुमार साहू के अनुसार यह सड़क न केवल रेलवे स्टेशन तक पहुंचने का मुख्य मार्ग है बल्कि औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी होने के कारण गोविंदसर गांव की पांच हजार की आबादी इसी मार्ग से आवागमन करती है। प्रतिदिन कठुआ रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली 12 से अधिक ट्रेनों में आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यह सड़क महत्वपूर्ण है। इसका निर्माण गत वर्ष हुआ था लेकिन अभी से तारकोल उखड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है।
उन्होंने कहा कि दो साल से गड्ढों से जर्जर इस सड़क ने वाहन चालकों और स्थानीय दुकानदारों के लिए परेशानी खड़ी कर रखी थी। पिछले साल बारिश के कारण सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई जिससे कीचड़ और गंदगी के कारण आवागमन कठिन हो गया था। नवंबर महीने में लोक निर्माण विभाग ने हटली मोड़ पुलिस स्टेशन से रेलवे स्टेशन को जाने वाली सड़क के क्षतिग्रस्त हुए 700 मीटर हिस्से पर नई तारकोल बिछाई थी।
सिटी एंड टाउन प्लान के तहत लोक निर्माण विभाग की ओर बनवाई गई सड़क पर अभी से ही गड्ढे पड़ना शुरू हो गए हैं। लगता नहीं नई सड़क एक साल भी सुगम आवागमन उपलब्ध करवा पाएगी।
सड़क की मौजूदा स्थिति से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि निर्माण के दौरान संबंधित विभाग ने काम की मानिटरिंग में ईमानदारी नहीं बरती। ठेकेदार ने मर्जी के विकास के काम को अंजाम दिया है जिसका नतीजा राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। - सतपाल गुप्ता, स्थानीय निवासी
हटली मोड़ पुलिस स्टेशन से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क कई स्थानों से उखड़ने का मामला संज्ञान में आया है। अभी किन्हीं कारणों से तारकोल के प्लांट बंद हैं। प्लांट चलते ही सड़क पर बने गड्ढों की मरम्मत का काम करवाया जाएगा।
- अविनाश गुप्ता, सहायक कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
Trending Videos