{"_id":"69f7b4c501ea17226802b948","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-131676-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: दन्नी गांव के समीप नाग देवता मंदिर में मूर्ति स्थापना कार्यक्रम कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: दन्नी गांव के समीप नाग देवता मंदिर में मूर्ति स्थापना कार्यक्रम कराया
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 04 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
बसोहली के दन्नी गांव के समीप स्थित नाग देवता का स्थान। संवाद
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विधायक दर्शन सिंह ने की क्षेत्र की खुशहाली की कामना
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। दन्नी गांव के समीप स्थित नाग देवता के मंदिर में रविवार को मूर्ति स्थापना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक ठाकुर दर्शन सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय निवासी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि पिछले साल भारी बारिश और भूस्खलन के कारण बसोहली-महानपुर सड़क दन्नी गांव के पास क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। उस समय विधायक ठाकुर दर्शन सिंह ने नाग देवता से सड़क के शीघ्र और स्थायी समाधान के लिए प्रार्थना की थी। आज उसी आस्था के साथ मंदिर में मूर्तियों की स्थापना की गई और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं विकास के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई।
विधायक ने कहा कि वे जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी सहित सभी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने विधायक का स्वागत करते हुए क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के लिए उनका आभार जताया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
Trending Videos