सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu Kashmir news

Kathua News: पशु तस्करी के दोषी पर लगाया सात हजार जुर्माना, कोर्ट उठने तक जेल

संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 04 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
विज्ञापन
अदालत से
Trending Videos

आरोपी के अपराध स्वीकार करने के बाद सुनाया गया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। मुंसिफ न्यायाधीश ने पशु तस्करी के दोषी पर सात हजार जुर्माना और कोर्ट सुनवाई खत्म होने तक की जेल की सजा सुनाई है। आरोपी के अपराध स्वीकार करने के बाद यह फैसला सुनाया गया है। कोर्ट ने दोषी पर बीएनएस की धारा 223 का उल्लंघन के लिए 2,450 रुपये जुर्माना, पशु क्रूरता के लिए 50 रुपये और एमबी एक्ट के उल्लंघन के लिए 4,500 रुपये जुर्माना लगाया।

मुंसिफ न्यायाधीश वीरेन मगोत्रा की अदालत में स्वीकारोक्ति आवेदन दायर की गई थी। शकूर अहमद पुत्र अलफ दीन निवासी राजीव नगर नरवाल जम्मू को लखनपुर पुलिस ने इस साल मवेशी तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। उस पर बीएनएस की धारा 223 ( जिला मजिस्ट्रेट के आदेश की अवहेलना), एमबी एक्ट की धारा 3/181 (बिना ड्राइविंग लाइसेंस), पीएसी की धारा 11 (पशुओं के साथ क्रूरता) और पशु परिवहन नियम की धारा 50/52/54/56 का उल्लंघन करने का आरोप था। आरोपी ने 27 अप्रैल को कोर्ट में आवेदन देकर अपराध को स्वीकार करने की इच्छा जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने आरोपी को स्पष्ट बताया कि वह जुर्म कबूल करने के लिए बाध्य नहीं है। यदि चाहे तो मुकदमे का ट्रायल चल सकता है। आरोपी को समझाया गया कि जुर्म स्वीकार करने की स्थिति में उसे कानून के अनुसार दोषी करार दिया जा सकता है और उसे अपने फैसले पर दोबारा विचार करने का समय दिया गया। आरोपी अपने बयान पर अड़ा रहा। इसके बाद कोर्ट ने उसे दोषी करार देते हुए उस पर सात हजार जुर्माना और कोर्ट की सुनवाई खत्म होने तक सजा सुनाई गई। इसे आरोपी ने मौके पर जमा कर दिया। इसके बाद कोर्ट ने मामले का निपटारा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed