सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu Kashmir news

Kathua News: शहर के दो केंद्रों पर 1143 विद्यार्थियों ने दी नीट-यूजी परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 04 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
राजकीय डिग्री कॉलेज ​स्थित परीक्षा केंद्र के बाहर प्रतीक्षा करते अ​भिभावक। संवाद
विज्ञापन
.....जीडीसी कठुआ और आर्मी पब्लिक स्कूल जंगलोट में बनाए गए थे परीक्षा केंद्र
Trending Videos


...1166 अभ्यर्थियों के बैठने की थी व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। शहर के दो परीक्षा केंद्रों पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातक (नीट-यूजी) शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। रविवार को यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे संपन्न हुई। इसमें कुल 1143 विद्यार्थियों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में भाग लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नीट परीक्षा के लिए राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ और आर्मी पब्लिक स्कूल जंगलोट में केंद्र बनाएं गए थे, यहां कुल 1166 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। नीट परीक्षा के जिला संयोजक सूरज प्रसाद ने बताया कि नीट-यूजी जैसी राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग तथा परीक्षा प्रबंधन टीम द्वारा पहले से ही व्यापक तैयारियां की गई थीं। दोनों परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के प्रवेश से लेकर बैठने, दस्तावेज सत्यापन, सुरक्षा जांच, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी ताकि किसी भी विद्यार्थी को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए दोनों केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। इसके अलावा जिला प्रशासन के अधिकारी भी लगातार मॉनिटरिंग करते रहे। केंद्रों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी, जबकि परीक्षा भवन में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। रविवार की सुबह से ही इन केंद्रों के बाहर अभ्यार्थियों और उनके अभिभावकों का तांता लगा रहा। परीक्षा संयोजक के अनुसार, कुल 1166 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1143 विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई, जबकि 23 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------------------------
नीट परीक्षा राजकीय डिग्री कॉलेज में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। संबंधित एजेंसी द्वारा केंद्र में सारी व्यवस्थाएं की गई थी। अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुसार पूछे गए थे, हालांकि भौतिकी विषय का प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत अधिक कठिन रहा। उनका मानना है कि इस बार प्रतियोगिता का मेरिट ऊंचा जा सकता है।

.....लखविंदर सिंह,अभ्यर्थी।

-------------------------------
पहली बार नीट की परीक्षा दी है। परीक्षा में बायो औ केमिस्ट्री पूछे गए सवालों से संतुष्ट हूं। लेकिन फिजीक्स के सवालों ने थोड़ा परेशान किया। कुल मिलाकर इस तरह की परीक्षा में भाग लेने का पहला अनुभव अच्छा रहा है। जहां तक परिणाम की बात है आशा है कि वह इस परीक्षा में सफल होंगी।

....प्रीति, अभ्यर्थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed