{"_id":"69c445506692ee91b30f9a95","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-130320-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: नाठी की टीम ने दरूंग को हराकर जीती वॉलीबॉल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: नाठी की टीम ने दरूंग को हराकर जीती वॉलीबॉल प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
बिलावर में सीआरपीएफ की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगिता के प्रतिभागी जागरूक पाठक
- फोटो : leh news
विज्ञापन
सीआरपीएफ की 121वीं वाहिनी ने नाज खेल मैदान में करवाई वॉलीबाल प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। सीआरपीएफ की 121वीं वाहिनी ने बिलावर के नाज खेल मैदान में एक दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया। सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत आयोजित प्रतियोगिता में नाठी की टीम ने दरुंग की टीम को हराकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली।
प्रतियोगिता में बिलावर उपमंडल के अलग-अलग इलाकों की आठ टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच नाठी और दरुंग के बीच हुआ जिसमें नाठी की टीम में जीत हासिल कर के वॉलीबॉल प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता में विजेता रही टीम के सभी खिलाड़ियों स्वर्ण पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को शर्ट, निक्कर, दो वॉलीबाल और एक वॉलीबाल नेट दिया गया। उपविजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को रजत पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया और वॉलीबॉल और नेट भी उपलब्ध करवाया गया प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को सीआरपीएफ की ओर से वॉलीबॉल इनाम के तौर पर दिए गए। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दरुंग के खिलाड़ी ऋषभ कुमार को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद कमांडेंट अरविंद सिंह ने युवाओं को खेल गतिविधियों में अधिक से अधिक हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। कमांडेंट ने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट राम बहादुर मौजूद रहे।
Trending Videos