{"_id":"69c44230c7373793f50434a9","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1010-130340-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बनी में अवैध रूट संचालन पर मिनीबस यूनियन सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बनी में अवैध रूट संचालन पर मिनीबस यूनियन सख्त
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
मिनीबस यूनियन के सदस्य एसडीएम बनी को ज्ञापन सौंपने पहुंचेजागरूक पाठक
विज्ञापन
एसडीएम से की प्रभावी कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को लेकर मिनीबस यूनियन के प्रधान मोहम्मद आजाद और समाज सेवी लेख राज सुंदरम की अध्यक्षता में चालकों ने एसडीएम बनी से मुलाकात कर चार पहिया एवं तीन पहिया ऑटो लोड कैरियर के संचालन संबंधी गंभीर मुद्दे उठाए।
प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया कि कई वाहन अपने निर्धारित रूट से हटकर अन्य मार्गों पर अवैध रूप से माल परिवहन कर रहे हैं, जिससे स्थानीय परिवहन संचालकों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इस प्रकार की गतिविधियां नियमों के विपरीत होने के साथ-साथ निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को भी प्रभावित कर रही हैं।
यूनियन ने प्रशासन से मांग की कि ऐसे मामलों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी वाहनों को उनके स्वीकृत रूट पर ही संचालन करने के निर्देश दिए जाएं, ताकि परिवहन प्रणाली में अनुशासन और पारदर्शिता बनी रहे। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से इस विषय में शीघ्र एवं प्रभावी कदम उठाने का अनुरोध किया जिससे स्थानीय परिवहन ऑपरेटरों के हितों की रक्षा सुनिश्चित हो।
Trending Videos