{"_id":"69d41ecc978c549c150607ba","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-130728-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बैंक्वेट हाल व होटल एसोसिएशन की बैठक स्थगित, नई तिथि जल्द होगी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बैंक्वेट हाल व होटल एसोसिएशन की बैठक स्थगित, नई तिथि जल्द होगी घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। रसोई गैस की कमी से परेशान कठुआ बैंक्वेट हाॅल और होटल एसोसिएशन की प्रस्तावित बैठक स्थगित कर दी गई है। इसकी जानकारी एसोसिएशन के प्रधान नरेंद्र तांगड़ी ने दी। यह फैसला एसोसिएशन के साथी को हुए मातृ शोक के चलते किया गया है। अब बैठक जल्द ही नई तिथि पर आयोजित की जाएगी।
प्रधान ने कहा कि खाड़ी युद्ध के बाद से व्यवसायिक रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति बंद है जिससे बैंक्वेट हाॅल और होटल उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सरकार ने उद्योगों के लिए सिलिंडरों की आपूर्ति शुरू कर दी है लेकिन बैंक्वेट हाल और होटल की समस्या जस की तस बनी हुई है।
आज की बैठक में इस मुद्दे को पर्यटन विभाग तक पहुंचाने की योजना थी मगर एसोसिएशन के दियालाचक सदस्य अभिषेक कुमार की माता जी के निधन के कारण बैठक स्थगित करनी पड़ी। अगली बैठक सभी सहयोगियों की सहमति से तय की जाएगी जिसमें सरकार तक पहुंचाए जाने वाले मुद्दों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
Trending Videos