{"_id":"69f2650a75ab8f4b8b04691c","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-131543-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: गोविंदसर में निकाली गई भगवान नृसिंह की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: गोविंदसर में निकाली गई भगवान नृसिंह की शोभायात्रा
विज्ञापन
गोविंदसर गांव में निकाली गई शोभायात्रा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर से सटे गोविंदसर गांव में स्थित नृसिंह धाम मंदिर में भगवान नृसिंह की जयंती का तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू हो गया है। बुधवार को मंदिर में नृसिंह पुराण पाठ शुभारंभ के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ।
शाम को शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। मंदिर के महंत श्रीश्री 108 भगवान दास जी महाराज के सानिध्य में शोभायात्रा प्रमुख आकर्षण का केंद्र रही। मंदिर परिसर से शुरू हुई यह शोभायात्रा गांव की विभिन्न गलियों से गुजरी। इसके बाद औद्योगिक क्षेत्र रेलवे रोड नेशनल हाईवे से वापस मंदिर परिसर में पहुंची। इस दौरान भगवान की झांकी का दर्शन पाने के लिए जगह-जगह भक्तों की भीड़ उमड़ी। शोभायात्रा में शामिल भक्तों के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना दिया।
मंदिर के भक्त शशि शर्मा ने बताया कि बुधवार से शुरू होने वाले इस आयोजन में वीरवार को सुबह नृसिंह पुराण कब भोग डाला जाएगा। शाम को भगवान की भव्य महा आरती का आयोजन होगा और परंपरा के अनुसार खिचड़ी का भोग लगाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सुबह होने वाले सत्संग संकीर्तन और दोपहर में संत महात्माओं की भंडारे के साथ इस कार्यक्रम का समापन होगा। उन्होंने बताया कि मंदिर में होने वाला यह कार्यक्रम क्षेत्र सभी भक्तों के सहयोग से किया जाता है।
Trending Videos