{"_id":"6a7cc5b577f8b4fab1047f87","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-135172-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: हीरानगर मिनी स्टेडियम के विकास को मिली रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: हीरानगर मिनी स्टेडियम के विकास को मिली रफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ/हीरानगर। हीरानगर के मिनी स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में काम आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है। स्टेडियम के विकास के लिए एसएएससीआई योजना के तहत मंजूर किए गए 5.80 करोड़ रुपये के बाद बुधवार को युवा सेवा एवं खेल विभाग की महानिदेशक अनुराधा गुप्ता ने हीरानगर मिनी स्टेडियम का दौरा कर प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से परियोजना की रूपरेखा और स्टेडियम में किए जाने वाले कार्यों को लेकर जानकारी ली। वहीं स्थानीय विधायक भी मौके पर मौजूद रहे।
इस दौरान एसडीएम हीरानगर फुलैल सिंह, पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता, बाढ़ विभाग के अधिकारियों तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्टेडियम परिसर की मौजूदा स्थिति और प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर महानिदेशक को जानकारी दी। गौरतलब है कि हीरानगर क्षेत्र में खेल सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से मिनी स्टेडियम के विस्तार और आधुनिकीकरण की योजना तैयार की गई थी। इसके लिए एसएएससीआई योजना के तहत 5.80 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। परियोजना के तहत स्टेडियम का विस्तार, खेल मैदान की गुणवत्ता में सुधार, आधुनिक खेल सुविधाओं का विकास तथा सुरक्षा एवं अन्य जरूरी कार्य किए जाने हैं। इससे खिलाड़ियों को बेहतर माहौल और युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अधिक अवसर मिलने की उम्मीद है।
इस परियोजना को लेकर इससे पहले हीरानगर के विधायक एडवोकेट विजय कुमार शर्मा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की थी। बैठक में विधायक ने परियोजना के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रभावी योजना के साथ कार्य पूरा करने पर जोर दिया था ताकि क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों को जल्द इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में परियोजना से जुड़े तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं पर भी चर्चा हुई थी। अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए थे। विधायक ने कहा था कि मिनी स्टेडियम के उन्नयन से खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं मिलेंगी, जबकि स्टेडियम में किए जाने वाले सुरक्षा संबंधी कार्य भविष्य में परिसर को संभावित नुकसान से बचाने में भी मदद करेंगे। अब महानिदेशक युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा स्वयं मौके पर पहुंचकर स्टेडियम का निरीक्षण किए जाने से परियोजना को जमीन पर उतारने की प्रक्रिया को गति मिलने की उम्मीद है। 5.80 करोड़ रुपये की इस परियोजना के पूरा होने के बाद हीरानगर में खेलों के लिए बेहतर आधारभूत ढांचा तैयार होगा और स्थानीय खिलाड़ियों को अभ्यास एवं प्रतियोगिताओं के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।