फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: भूमि उपयोग परिवर्तन के छह मामलों को मंजूरी

विज्ञापन
jammu kashmir news
डोडा। उपायुक्त डोडा कृष्ण लाल की अध्यक्षता में बुधवार को डीसी कार्यालय परिसर के मिनी मीटिंग हॉल में जिला स्तरीय भूमि उपयोग परिवर्तन (सीएलयू) समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भूमि उपयोग परिवर्तन से संबंधित कुल 9 मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई, जिनमें से 6 मामलों को निर्धारित शर्तों तथा संबंधित नियमों के पालन के अधीन मंजूरी प्रदान की गई। बैठक के दौरान समिति ने सभी मामलों की जांच भूमि राजस्व अधिनियम, संबंधित नियमों तथा अन्य वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप की। उपायुक्त ने कहा कि सीएलयू आवेदनों का निपटारा पूरी पारदर्शिता, दक्षता और निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाना चाहिए, ताकि योजनाबद्ध विकास को बढ़ावा मिले और भूमि के अनधिकृत उपयोग व दुरुपयोग पर रोक लगाई जा सके।उन्होंने संबंधित विभागों को मामलों के सत्यापन में तेजी लाने, आवश्यक दस्तावेजों का उचित रखरखाव करने तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में राजस्व, लोक निर्माण, जल शक्ति, विद्युत, वन, कृषि, उद्योग, एनएचआईडीसीएल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed