सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: नवरात्र पर अभिभावकों को रिझाने में जुटे सरकारी व निजी स्कूल

संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 22 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
समर जोन के सरकारी स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया तेज
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। समर जोन में पड़ने वाले सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू हो रहा है। इसके लिए सरकारी और निजी स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया भी तेज कर दी है। खासकर चैत्र नवरात्र के दौरान सरकारी और निजी दोनों तरह के स्कूल अभिभावकों को आकर्षित करने के लिए अलग-अलग प्रयास कर रहे हैं।

एक ओर सरकारी स्कूलों के शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क कर रहे हैं और बच्चों को स्कूलों में दाखिला दिलाने का आग्रह कर रहे हैं। शिक्षा विभाग की ओर से चलाए जा रहे नामांकन अभियान के तहत शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अधिक से अधिक बच्चों को स्कूलों से जोड़े। वहीं, निजी स्कूल भी पीछे नहीं हैं। नवरात्र के अवसर पर कई निजी स्कूलों ने दाखिला शुल्क और मासिक फीस में छूट देने जैसी विशेष योजनाएं शुरू की हैं, ताकि अधिक से अधिक अभिभावकों को आकर्षित किया जा सके। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गत वर्ष विभिन्न कारणों से जैसे ऑपरेशन सिंदूर, बरसात में आई भारी बारिश बाढ़ और सर्दियों ने ठंड के कारण शैक्षणिक सत्र प्रभावित रहा। इसी को ध्यान में रखकर इस बार शिक्षा सरकारी स्कूलों में समय पर सत्र शुरू करने जा रहा है, ताकि समय पर पाठ्यक्रम पूरा हो सके। नए सत्र के मद्देनजर सरकारी स्कूलों में साफ-सफाई, कक्षाओं की व्यवस्था, किताबों के वितरण और अन्य आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। वहीं, क्लस्टर स्तर पर शिक्षा अधिकारी शिक्षकों की टीम बना कर घर-घर जाकर स्कूलों में नामांकन बढ़ाने का प्रयास कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------------------------------------------
आगामी एक अप्रैल से अधिकारिक तौर सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र शुरू हो रहा है। इसके लिए स्कूल स्तर पर हर तरह की तैयारियां करने के निर्देश दिए गए है। वहीं, आठवीं तक की कक्षाओं तक पाठ्यक्रम की पुस्तकें वितरित करने की प्रक्रिया सत्र शुरू होने के दो दिन पहले शुरू कर दी जाएगी, ताकि समय रहते विद्यार्थियों की पढ़ाई शुरू हो सके।

---केवल कृष्ण, मुख्य शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed