सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: बरवाल लिंक मार्ग पर तारकोल बिछाने का कार्य शुरू, विधायक जसरोटिया ने किया शुभारंभ

संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 23 Mar 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
बरवाल गांव में विकास कार्य का शुभारंभ करते विधायक राजीव जसरोटिया। संवाद
विज्ञापन
सिटी व टाउन परियोजना के तहत 33 लाख से पूरा होगा कार्य
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। विधायक जसरोटा राजीव जसरोटिया की ओर से बरवाल लिंक मार्ग पर तारकोल बिछाने का कार्य शुरू करवाया है। तारकोल बिछाने का कार्य बरवाल मोड़ से शुरू करवाया गया। लगभग साढ़े तीन किलोमीटर लंबी सड़क पर 33 लाख की राशि से तारकोल बिछाया जाएगा।

कार्य का शुभारंभ करते हुए विधायक ने बताया कि यह राशि पिछले वित्तीय वर्ष में सिटी व टाउन परियोजना के तहत जारी की गई। गत वर्ष सर्दियां शुरू होने के कारण तारकोल बिछाने के कार्य को अमल में नहीं लाया गया। उन्होंने बताया कि गत वर्ष अगस्त में भारी बारिश और बाढ़ से इस मार्ग की हालात खस्ताहाल हो गई थी जिसको लेकर स्थानीय लोग अक्सर मरम्मत कार्य मांग करते आ रहे थे। उन्होंने बताया कि विधानसभा में अभी भी कई सड़कों पर मरम्मत और तारकोल बिछाने का कार्य बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जसरोटिया ने बताया कि इस लोगेट, सहार, बरवाल, बुद्धि, मेरथ और पंदराड़ सहित अन्य गांवों की लगभग 20 किलोमीटर लंबी सड़क पर तारकोल बिछाने का इस वित्तीय वर्ष में प्रस्तावित किया गया। उम्मीद है कि जल्द शेष सड़कों पर भी तारकोल बिछाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के लिए सड़क एक अहम सुविधा मानी जाती है। अगर ग्रामीण इलाकों की सड़कें बेहतर हो तो इससे न केवल गांवों और बस्तियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलती है, बल्कि ग्रामीणों की बाजारों, शैक्षणिक संस्थानों, स्वास्थ्य सेवाओं और प्रशासनिक केंद्रों तक पहुंचने में काफी सहूलियत मिलेगी। जसरोटिया ने अधिकारियों से सड़क की मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाने के निर्देश दिया है। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि जनता की मांग और सुझावों के आधार पर लंबित समस्याओं को चरणबद्ध तरीके से हल किया जाएगा। इस मौके पर इलाके के पूर्व सरपंच, पंच सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed