{"_id":"69c303fc9849e8c9b50beb21","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-130298-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: दयालाचक को म्यूनिसिपल कमेटी हीरानगर में शामिल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: दयालाचक को म्यूनिसिपल कमेटी हीरानगर में शामिल करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 25 Mar 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। दयालाचक क्षेत्र को म्यूनिसिपल कमेटी हीरानगर में शामिल करने की मांग तेज हो गई है। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने दयालाचक, लंगराल न्यू कॉलोनी दयालाचक और पंचायत पथवाल सहित ढल्ली के कुछ क्षेत्रों को नगर परिषद के अंतर्गत लाने की मांग की।
एसडीएम को ज्ञापन सौंपने पहुंचे पूर्व बीडीसी चेयरमैन, डिंगाअंब सुदेश कुमार ने कहा कि दयालाचक क्षेत्र तेजी से एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है और यह कठुआ तथा सांबा जिलों के बीच एक महत्वपूर्ण जंक्शन के रूप में कार्य करता है। साथ हीरानगर, डिंगा अंब, रामकोट और बिलावर जैसे क्षेत्रों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग भी है जिससे आसपास के गांवों की बड़ी आबादी दैनिक जरूरतों के लिए इस क्षेत्र पर निर्भर है।
वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत होने के कारण यहां विकास कार्यों में पर्याप्त संसाधनों की कमी बनी हुई है। म्यूनिसिपल कमेटी के अंतर्गत शामिल किए जाने से क्षेत्र में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, योजनाबद्ध आधारभूत ढांचा विकास तथा सार्वजनिक सुविधाओं में सुधार संभव हो सकेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि परिसीमन प्रक्रिया के दौरान दयालाचक, लंगराल न्यू कॉलोनी तथा पंचायत पथवाल के कुछ हिस्सों को नगर परिषद हीरानगर में शामिल करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने बताया कि एसडीएम को सौंपे ज्ञापन की प्रतिलिपि विधायक विजय कुमार शर्मा, डीसी, तहसीलदार और बीडीओ हीरानगर व डिंगा अंब को भेजी गई है।
Trending Videos