{"_id":"69c30390620f747d200337e3","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-130307-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मंदिरों में उमड़ी आस्था... गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मंदिरों में उमड़ी आस्था... गूंजे जयकारे
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 25 Mar 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
नगरी के माता बालासुंदरी मंदिर में मंगलवार को बड़ी संख्या में उमड़े भक्तसंवाद
- फोटो : samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। चैत्र नवरात्र पर जिले के देवी मंदिरों में मंगलवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
देवी मंदिरों में माता के कात्यायनी स्वरूप की आराधना की गई। सुबह से लगने वाली भक्तों की कतार दोपहर बाद तक जारी रही। भक्तों के जयघोष से मंदिरों का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
श्रद्धालुओं ने महामाई के समक्ष शीश झुकाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। हर रोज की तरह जिले के नगरी स्थित माता बाला सुंदरी के मंदिर में और जसरोटा स्थित काली माता के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यहां दर्शन के लिए लंबी कतारें देखने को मिलीं।
शहर के मुख्य बाजार में स्थित माता आशापूर्णी के भवन में भी दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कुछ ऐसी ही स्थिति लखनपुर स्थित किले वाली माता मंदिर और साहर स्थित चंद्रिका माता मंदिर में भी देखने को मिली। इसके चलते मंदिर परिसर में दिनभर रौनक बनी रही। उधर, जिले के पहाड़ी उपमंडल बनी स्थित जोड़ेयां माता मंदिर, दौले माता मंदिर और शक्ति माता मंदिर, महानपुर स्थित बनखंडी माता मंदिर में भी श्रद्धालुओं का दिनभर तांता लगा रहा। माता के जय घोष के बीच वहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने माता का दर्शन व पूजन किया। इस दौरान मंदिरों के आसपास मेलों में काफी राैनक दिखी।
Trending Videos