{"_id":"69cd82894d5a3dd9b6015c3e","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-130565-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जीडीसी में बढ़ेगा शैक्षणिक ढांचा, चार करोड़ से तैयार होंगे अतिरिक्त क्लास रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जीडीसी में बढ़ेगा शैक्षणिक ढांचा, चार करोड़ से तैयार होंगे अतिरिक्त क्लास रूम
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बायो साइंस ब्लॉक और भूगोल विभाग की इमारतों पर तैयार किए जाएंगे
प्रयोगशालाएं और स्टाफ सदस्यों के लिए कक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज (जीडीसी) कठुआ परिसर में शैक्षणिक ढांचे के विस्तार को मंजूरी मिल गई है। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से इस परियोजना के लिए करीब चार करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके तहत पहले से निर्मित इमारतों के ऊपर प्री-फैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर तैयार किए जाएंगे।
यह प्री-फैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर बायो-साइंस ब्लॉक और भूगोल विभाग की भवन इमारतों पर अतिरिक्त विद्यार्थियों के लिए शिक्षा कक्ष, प्रयोगशालाएं और स्टाफ सदस्यों के लिए अगल से कक्ष बनाने की योजना है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार नई शिक्षा नीति के तहत बढ़ाएं गए विषयों की जरूरतों को ध्यान में रखकर नया ढांचा तैयार किया जा रहा है। इससे न केवल नये क्लासरूम तैयार होंगे बल्कि आधुनिक सुविधाओं से लैस प्रयोगशालाएं भी स्थापित की जाएंगी।
इस सुविधा से न सिर्फ विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिलेगा बल्कि स्टाफ सदस्यों के लिए अलग-अलग कक्ष स्थापित किए जाएंगे। कॉलेज अधिकारियों ने बताया कि राजकीय डिग्री कॉलेज की स्थापना वर्ष 1961 में हुई थी और अधिकांश इमारतें उसी समय या बाद में निर्मित की गई थीं। वर्तमान में कई भवन पुराने हो चुके हैं जिनकी छतों से बरसात के दौरान पानी टपकता है जिससे भवनों में लगे पंखे और अन्य संरचनाएं भी प्रभावित हो रही हैं। ऐसे में इन इमारतों पर प्री-फैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर तैयार होने से एक ओर जहां मौजूदा भवनों को अतिरिक्त सुरक्षा मिलेगी वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों और स्टाफ को बेहतर और विस्तारित सुविधाएं भी उपलब्ध हो सकेंगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जीडीसी में प्री-फैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर तैयार करने की कवायद शुरू हो गई है। इन चिह्नित इमारतों पर निर्माण कार्य के लिए वास्तुशिल्प परामर्श लेने के बाद विस्तृत परियोजना के तहत प्री-फैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
- अविनाश गुप्ता, सहायक कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
Trending Videos