{"_id":"6a7cc5849b85c0b47f09cf65","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-135171-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: शहीद कैप्टन सुनील चौधरी चौक से रेलवे स्टेशन तक निकली पांच किमी लंबी जेन-जी तिरंगा रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: शहीद कैप्टन सुनील चौधरी चौक से रेलवे स्टेशन तक निकली पांच किमी लंबी जेन-जी तिरंगा रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। स्वतंत्रता दिवस से पहले बुधवार को भाजपा की ओर से कठुआ में जेन-जी तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली शहीद कैप्टन सुनील चौधरी चौक से शुरू होकर कठुआ रेलवे स्टेशन पर संपन्न हुई।
रैली में युवाओं और विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने करीब 300 मीटर लंबे तिरंगे को कंधों पर उठाकर लगभग पांच किलोमीटर की दूरी तय की। रैली के दौरान पूरा मार्ग देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। हाथों में तिरंगा लिए युवाओं के जोश ने शहर में राष्ट्रभक्ति का माहौल बना दिया। आयोजन का उद्देश्य शहीदों के बलिदान को नमन करने के साथ विशेष रूप से जेन-जी युवा पीढ़ी में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना रहा। इस अवसर पर शहीद कैप्टन सुनील चौधरी के पिता कर्नल पीएल चौधरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं और रैली के आयोजकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि युवाओं, विशेषकर जेन-जी पीढ़ी को देशभक्ति की भावना से जोड़ने के लिए इस तरह की पहल सराहनीय है। उन्होंने शहीदों की स्मृति में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने का स्वागत किया। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, स्थानीय विधायकों और कठुआ की जनता का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ये सभी समय-समय पर कैप्टन सुनील चौधरी को याद करते हैं और उनके बलिदान को सम्मान देते हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस तरह की तिरंगा रैली युवाओं में देशप्रेम की भावना को और मजबूत करने का माध्यम बनेगी।
वहीं भाजपा नेता राजेश मेहता ने जेन-जी युवाओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी से सीखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि युवाओं ने करीब पांच किलोमीटर तक 300 मीटर लंबे तिरंगे को अपने कंधों पर उठाकर देश के प्रति सम्मान और प्रेम का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि रैली का उद्देश्य देश के सम्मान के साथ युवाओं को उनकी राष्ट्रीय जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना भी है।