{"_id":"6a7cc4f1182b00f8240419fc","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-135175-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: रैली निकालकर विद्यार्थियों ने एचआईवी-एड्स के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: रैली निकालकर विद्यार्थियों ने एचआईवी-एड्स के प्रति किया जागरूक
Thu, 13 Aug 2026 12:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जीडीसी रामकोट के रेड रिबन क्लब ने एनएसएस इकाई और जम्मू-कश्मीर एड्स कंट्रोल सोसायटी के सहयोग से एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता के लिए एक रैली निकाली। रैली का आयोजन कॉलेज प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार कौल की देखरेख में किया गया।
रैली में विभिन्न सेमेस्टर के करीब 60 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने कॉलेज की तरफ से गोद लिए गए रामकोट गांव के आसपास रैली निकालकर लोगों को एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूक किया। उन्होंने नारों और संदेशों के माध्यम से बीमारी से बचाव, जागरूकता और जिम्मेदार व्यवहार का संदेश दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने लोगों से संवाद भी किया। रैली के बाद विद्यार्थियों ने ब्रेकफ्री प्लेटफॉर्म का दौरा किया जहां उन्हें जागरूकता और सहायता से जुड़ी विभिन्न पहलों की जानकारी दी गई। इसके अलावा 20 विद्यार्थियों ने सेल्फ-रिस्क असेसमेंट टेस्ट में भी भाग लिया। इस अवसर पर प्रो. पंकज नंदन, प्रो. सुरेश चंद्र, डॉ. सुनील सिंह, श्री कृष्ण सिंह सहित अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे।