फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: समय पर निर्माण कार्य शुरू न होने पर कार्यकारी अभियंता पर भड़के बसोहली विधायक

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। बसोहली विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के समय पर शुरू न होने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को लेकर विधायक दर्शन सिंह ने लोक निर्माण विभाग डिविजन बसोहली के अधिकारियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यकारी अभियंता के कार्यालय को दौरा कर स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन ठेकेदारों को काम आवंटित होने के बावजूद समय पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो रहा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जो ठेकेदार निर्धारित समय में काम पूरा करने में असफल रहे है उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाए।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि सरकार से विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी मुश्किल से धनराशि मंजूर करवाई गई है। ऐसे में निर्माण कार्यों में देरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्वीकृत परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर शुरू करवाने के साथ उनकी गुणवत्ता पर भी विशेष नजर रखी जाए। उन्होंने विभिन्न सड़कों का जिक्र करते हुए कहा कि वहां पर गुणवत्ता के साथ समझौता हुआ है। विधायक दर्शन सिंह ने कहा कि एक ठेकेदार ने 20-20 निर्माण कार्य लिए हुए हैं, लेकिन एक पर भी कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने निर्माण कार्यों में सामने आ रही घटिया गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण सामग्री और कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो। उन्होंने कहा कि विकास कार्य जनता के पैसे से करवाए जा रहे हैं और लोगों को टिकाऊ तथा गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं मिलना उनका अधिकार है। विधायक ने उन ठेकेदारों पर भी सवाल उठाया जो अनुमानित लागत से 40 से 50 प्रतिशत कम दर पर ठेके हासिल कर लेते हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि कम दर पर काम लेने वाले ठेकेदारों से भी निर्धारित मानकों के अनुरूप बेहतर गुणवत्ता का काम करवाना सुनिश्चित करें। केवल कम दर पर टेंडर हासिल कर लेने से निर्माण की गुणवत्ता प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को दो टूक कहा कि ठेकेदारों की मनमानी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि कोई ठेकेदार काम शुरू करने में अनावश्यक देरी करता है या समय सीमा के भीतर परियोजना पूरी नहीं करता तो विभाग उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed