फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   PRIMARY HEALTH SENTER NEWS

Kathua News: पहाड़ी इलाके में प्राथमिक उपचार केंद्र की सुविधा का अभाव, लोगों ने उठाई मांग

विज्ञापन
PRIMARY HEALTH SENTER NEWS
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। आजादी के 78 साल बीत जाने के बाद भी बिलावर उपमंडल का धार डूगनु इलाका स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित है। दूर दराज धार डूगनु लोअर और धार डूगनु अप्पर पंचायतों में सरकार की ओर से आज तक कोई भी प्राथमिक उपचार केंद्र नहीं खोला गया है।
परिणाम यह है कि इन दो पंचायतों की 10000 से अधिक आबादी सरकारी स्वास्थ्य सुविधा के लिए केवल एक सब सेंटर पर निर्भर है।
लोगों को छोटी से छोटी बीमारी का उपचार करवाने के लिए बिलावर या फिर कठुआ जाना पड़ता है। लगभग 15 साल पहले इलाके के लोगों ने धार डूगनु मे प्राथमिकी उपचार केंद्र खोलने की मांग की थी लेकिन किसी भी सरकार ने लोगों की वर्षों पुरानी मांग को आज तक पूरा नहीं किया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार लोगों ने समस्या को लेकर आवाज उठाई लेकिन किसी ने भी उनकी सुध नहीं ली और लोगों को हमेशा की तरह आश्वासन देकर समझा दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया के अप्पर धार डूगनु, लोअर धार डूगनु पंचायतें दूरदराज क्षेत्र हैं और इलाके के आर्थिक तंगी से जूझने वाले लोगों को सही समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाती है। लोगों का आरोप है कि समस्या के निस्तारण को लेकर कई बार सांसद और अन्य नेताओं के दरवाजे भी खटखटाए लेकिन किसी ने भी उनके इलाके में प्राथमिक उपचार केंद्र की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाके के लोग आज भी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रेहने को मजबूर हैं और 10000 से अधिक इलाके की आबादी केवल एक सब सेंटर पर निर्भर है जिसमें बहुत कम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed