सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   teachers day

Kathua News: शिक्षक दिवस पर सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन को किया याद

विज्ञापन
teachers day
विज्ञापन
कठुआ। शिक्षाविद् और भारत के दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन की जयंती जिले के शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
Trending Videos

कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्रों ने भाषणों से डॉ. राधाकृष्णन के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान विभिन्न स्कूलों में छात्रों ने पोस्टर बनाने, कविताएं लिखने और अपने शिक्षकों और डॉ. राधाकृष्णन के जीवन से प्रेरित होकर चित्र बनाने जैसी गतिविधियों में भी भाग लिया। सरकारी और निजी स्कूलों में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक और रंगारंग प्रस्तुतियों से न केवल शिक्षकों के प्रति अपने सम्मान को प्रदर्शित किया, बल्कि कार्यक्रम में रंग भर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ में प्रधानाचार्य प्रो. सीमा मीर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन और खेलों का एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर बेहतर समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका को सराहा। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ने शिक्षा में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भागीदारी को रेखांकित किया। वहीं, विद्यार्थियों ने भी शिक्षकों को उनके शिक्षण और छात्रों का मार्गदर्शन करने के नेक कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन प्रो. आरके पंडिता, एचओडी जूलॉजी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

इसी तरह राजकीय हाईस्कूल लखनपुर में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं विद्यार्थियों ने भी इस अवसर पर अपने शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम पेश कर समां बांधा। स्कूल के मुख्य अध्यापक तरसेम शर्मा ने सभी को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए इसकी गरिमा को बनाए रखने की अपील की।

शिक्षकों को किया सम्मानित
जिला शिक्षा विभाग की ओर से भी मॉडल ब्वायज हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी मंगत राम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में एडीडीसी सुरेंद्र मोहन शर्मा और एडीसी रंजीत सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने जिला शिक्षा विभाग में अपनी सेवा देने वाले 19 शिक्षकों को उनकी बेहतरीन सेवाओं के लिए सम्मानित कर उन्हें अपनी सेवाओं को और बेहतरीन बनाकर अन्य शिक्षकों के लिए उदाहरण बनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed