फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Villagers staged a protest against the Flood Control Department.

Kathua News: बाढ़ नियंत्रण विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Villagers staged a protest against the Flood Control Department.
विस्थापित कलोनी गुढ़ाजगीर के लोगों ने खड्ड के किनारे सही करने की मांग उठाई
विज्ञापन

फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। गुढ़ाजगीर तथा नाई वाला में शुक्रवार को विस्थापित परिवारों ने बाढ़ नियंत्रण विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व काग्रेंस पार्टी के वरिष्ठ नेता बोध राज शर्मा ने किया।
लोगों ने कहा कलोनियों के नजदीक से एक खड्ड बह रही है। जिसमें पिछले साल आई बाढ़ से खड्ड के किनारे बह गये थे। लेकिन खड्ड के बहे किनारों को बाढ़ नियंत्रण विभाग की तरफ से अब तक ठीक नहीं किया गया है और अगर इस बरसात में भी खड्ड में पिछले साल की तरह बाढ़ आई तो बाढ़ का पानी दोनों कालोनियों में घुस जाएगा और दोनों कालोनियों के बहने का डर बना हुआ है। लोगों ने कहा कि इस खड्ड के किनारे पर क्रेट डाल कर पक्का किया जाए।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कालोनी में जीवन बिता रहे पूर्व सरपंच देव राज शर्मा, सोमा देवी, सुनील कुमार तथा संजय आदि ने बताया कि हम लोग खड्ड के किनारों पर क्रेट डालने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से कई बार बात कर चुके हैं बावजूद कोई भी कार्रवाई नही की गई है। कहा कि अगर इस समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो अखनूर-कलीठ मुख्य सड़क को जाम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि कारगिल युद्ध के दौरान सन 1999 में उस समय की राज्य तथा केंद्र सरकार ने सीमावर्ती छंब विधानसभा क्षेत्र के लगभग 21 गावों के लोगों को भारत पाक सीमा से दूर सुरक्षित स्थान पर गुढ़ाजगीर तथा नाई वाला में सुरक्षित स्थान पर बसाया था। यह लोग आज भी इन कालोनियों में जीवन यापन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed