{"_id":"6a255488b263f68ade08d5f9","slug":"final-drug-free-campaign-march-in-poonch-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान पर साधा निशाना: पुंछ में नशा मुक्त अभियान की अंतिम पदयात्रा, एलजी के साथ सड़कों पर उतरे हजारों लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान पर साधा निशाना: पुंछ में नशा मुक्त अभियान की अंतिम पदयात्रा, एलजी के साथ सड़कों पर उतरे हजारों लोग
Sun, 07 Jun 2026 04:52 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला, नेटवर्क पुंछ
अमर उजाला, नेटवर्क पुंछ
Published by: Nikita Gupta
Updated Sun, 07 Jun 2026 04:52 PM IST
सार
पुंछ में 100 दिवसीय 'नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर' अभियान के तहत आयोजित अंतिम पदयात्रा में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सहित हजारों लोगों ने भाग लिया और नशे के खिलाफ जनजागरूकता का संदेश दिया।
विज्ञापन
एलजी मनोज सिन्हा का नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान की अंतिम पदयात्रा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में चल रहे 100 दिवसीय 'नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर' अभियान के तहत रविवार को पुंछ में अंतिम पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा का नेतृत्व उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया, जिसमें हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
पदयात्रा में जल शक्ति मंत्री जावेद अहमद राणा, पुंछ के विधायक एजाज अहमद जान, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सहित प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। यह पदयात्रा पुंछ स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए नखांवाला चौक पर संपन्न हुई।
विज्ञापन
इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि नशा केवल युवाओं के भविष्य के लिए ही नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से मिलने वाला पैसा अंततः आतंकवादी संगठनों तक पहुंचता है, जिसका इस्तेमाल हथियार खरीदने और हिंसक गतिविधियों को बढ़ावा देने में किया जाता है।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने लोगों से नशे के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होने और जम्मू-कश्मीर को नशा मुक्त बनाने में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज की सक्रिय भागीदारी से ही इस चुनौती का प्रभावी ढंग से मुकाबला किया जा सकता है।
पुंछ जैसे सीमावर्ती और संवेदनशील क्षेत्र में आयोजित इस पदयात्रा को लोगों का व्यापक समर्थन मिला और बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक संगठनों तथा स्थानीय नागरिकों ने इसमें हिस्सा लिया।