फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Jammu and kashmir news

Poonch News: श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था 17 अगस्त को पुंछ पहुंचेगा

विज्ञापन
Jammu and kashmir news
पुंछ। श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का उद्घाटन 16 अगस्त को जम्मू में होगा। 17 अगस्त शाम को पहला जत्था पुंछ पहुंचेगा और 18 अगस्त को पहला जत्था श्री बूढ़ा अमरनाथ में दर्शन पूजन करेगा। बजरंगदल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापति ने शुक्रवार देर शाम पुंछ के श्री दशनामी अखाड़ा मंदिर में श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा 2026 को लेकर आयोजित बैठक में अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। इस अवसर पर किशन प्रजापति के साथ इन्द्रप्रस्थ के संगठन मंत्री रघुबीर सिंह, मध्यप्रांत के संगठन मंत्री जनमंजय और श्री बूढ़ा अमरनाथ, अमरनाथ यात्रा महासंघ प्रमुख निशु गुप्ता की अगुवाई में विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल, आरएसएस, सनातन धर्म सभा एवं पुंछ के सभी धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों ने बैठक में भाग लिया। इस वर्ष की यात्रा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर चर्चा की। कहा कि इस बार यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। पुंछ के धार्मिक, सामाजिक संगठनों, मंदिर समितियों एवं आम लोेगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वर्ष 2005 में बजरंगदल द्धारा शुरू की गई श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा इस बार 21वें वर्ष में प्रवेश कर रही है और पुंछ के लोगों के स्वागत सतकार एवं सेवा से देशभर के लोगों को वर्ष भर श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू होने का इंतजार रहता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed